1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हावड़ा दक्षिण चुनाव रिजल्ट: TMC की नंदिता चौधरी ने दर्ज की जीत, BJP उम्मीदवार को 7 हजार से अधिक वोटों से हराया

हावड़ा दक्षिण चुनाव रिजल्ट: TMC की नंदिता चौधरी ने दर्ज की जीत, BJP उम्मीदवार को 7 हजार से अधिक वोटों से हराया

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 04, 2026 08:05 am IST,  Updated : May 04, 2026 09:14 pm IST

हावड़ा दक्षिण चुनाव रिजल्ट: पिछली बार इस सीट से टीएमसी ने ही जीत दर्ज की थी। इस बार भी इस सीट से टीएमसी की उम्मीदवार आगे चल रही हैं। बीजेपी उम्मीदवार शुरू से पीछे चल रहे हैं।

हावड़ा चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
हावड़ा चुनाव रिजल्ट Image Source : INDIA TV GFX

पश्चिम बंगाल की हावड़ा दक्षिण विधानसभा सीट पर मतगणना के दिन परिणाम को लेकर सियासी हलचल तेज है। टीएमसी की उम्मीदवार नंदिता चौधरी चुनाव जीत गई हैं। नंदिता चौधरी ने बीजेपी उम्मीदवार श्यामलाल कुमार हाती को 7828 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

इनमें से कौन सा उम्मीदवार मारेगा बाजी?

बंगाल की हावड़ा दक्षिण सीट से इस बार टीएमसी से नंदिता चौधरी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने श्यामलाल कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। सीपीआईएम से डॉक्टर अभिजीत बनर्जी ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से दीपशिखा भौमिक ने चुनाव लड़ा है। इनमें से कौन सा उम्मीदवार हावड़ा दक्षिण का विधायक बनेगा? अब से कुछ ही देर में पता चल जाएगा।

2021 विधानसभा चुनाव का परिणाम

पिछली बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी की उम्मीदवार नंदिता चौधरी ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी की नंदिता चौधरी को 1,16,839 वोट मिले थे। बीजेपी के

रंतिदेव सेनगुप्ता को 66,270 वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 50,569 वोटों का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।