1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में अगले एक हफ्ते तक होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

बंगाल में अगले एक हफ्ते तक होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 19, 2025 06:30 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 06:37 pm IST

पश्चिम बंगाल में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE/PTI

कोलकाता: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण पश्चिम बंगाल में 25 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली, नदिया, पूर्व बर्धमान, बांकुड़ा और झारग्राम जैसे दक्षिणी जिलों में बिजली, मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जैसे उत्तरी जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि बाकी उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।

दिल्ली और अन्य हिस्से में मौसम का हाल

वहीं, देशभर में 20 अगस्त को मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर बात करें तो राजधानी दिल्ली में कल आसमान में बादल छाए रहेंगे, और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर अनुमान है कि पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में इक्का-दुक्का जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, व्यापक रूप से भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके आस-पास के जिलों (रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे) में 20 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

बेवफाई के शक में पत्नी का किया कत्ल, दोस्तों की मदद से रातों-रात कब्रिस्तान में दफनाया

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- "बिहार को अब रोजगार और शिक्षा चाहिए, लालू-नीतीश नहीं"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।