Jagatdal Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। जगदल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ. राजेश कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सोमनाथ श्याम इचिनी को 20909 वोटों के अंतर से हरा दिया। डॉ. राजेश कुमार को कुल 94351 वोट मिले जबकि सोमनाथ श्याम को कुल 73442 वोटों से संतोष करना पड़ा। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी।
2021 के चुनाव नतीजे
2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सोमनाथ श्याम ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के अरिंदम भट्टाचार्या को 18,364 वोटों से हराया। सोमनाथ श्याम को कुल 87,030 वोट हासिल हुए जबकि अरिंदम भट्टाचार्य को कुल 68,666 वोट मिले। वहीं फॉरवर्ड ब्लॉक उम्मीदवार निमाई साहा को केवल 16,748 वोटों से संतोष करना पड़ा। मत प्रतिशत की बात करें तो सोमनाथ श्याम को कुल 48.7 प्रतिशत और अरिंदम भट्टाचार्य को कुल 38.4 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
2016 के चुनाव नतीजे
वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी के पारस दत्ता ने जीत हासिल की थी। उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक के हरिप्रसाद बिस्वास को 7,845 वोटों से हरा दिया था। पारस दत्ता को कुल 66,134 वोट हासिल हुए थे वहीं हरि प्रदा बिस्वास को कुल 58,289 वोट हासिल हुए। बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. सुजीत कुमार घोष तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें कुल 24,037 वोट हासिल हुए। मत प्रतिशत की बात करें तो पारस दत्ता को 42.4 प्रतिशत और हरि बिस्वास को 37.3 प्रतिशत वोट हासिल हुए।