1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kharagpur Sadar Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर सीट से जीते BJP के दिलीप घोष, TMC के प्रदीप सरकार हारे

Kharagpur Sadar Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर सीट से जीते BJP के दिलीप घोष, TMC के प्रदीप सरकार हारे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 04, 2026 08:26 am IST,  Updated : May 05, 2026 11:14 am IST

Kharagpur Sadar Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने जीत हासिल की है। उन्होंने 30,506 वोटों के अंतर से टीएमसी के प्रदीप सरकार को शिकस्त दी है।

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट रिजल्ट- India TV Hindi
खड़गपुर सदर विधानसभा सीट रिजल्ट Image Source : INDIA TV

Kharagpur Sadar Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रिजल्ट आ चुके हैं। राज्य की खड़गपुर सदर सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार दिलीप घोष ने जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 89,885 वोट प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के प्रदीप सरकार को 30,506 वोटों के अंतर से हराया। टीएमसी के प्रदीप सरकार को 59,379 वोट मिले। 

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में CPI(M) के मधुसूदन रॉय को 5,451 वोट, कांग्रेस की डॉ. पापिया चक्रवर्ती को 2,879 वोट और बाकी अन्य उम्मीदवारों एवं नोटा को 1,290 वोट मिले। खड़गपुर सदर सीट पर पहले फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

सीट का चुनावी इतिहास

यह सीट लंबे समय तक कांग्रेस का अभेद्य किला रही है, जिसका नेतृत्व दिग्गज नेता ज्ञान सिंह सोहनपाल ने किया। उन्होंने यहां से रिकॉर्ड 10 बार जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां राजनीतिक बदलाव देखा गया, जब BJP के दिलीप घोष ने ज्ञान सिंह सोहनपाल को शिकस्त दी। इसके बाद से 2019 के उपचुनाव में यह सीट TMC के पाले में गई। फिर 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।