1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता: प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग, धमाकों से गूंजा इलाका, दूर तक दिखा धुएं का काला गुबार-VIDEO

कोलकाता: प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग, धमाकों से गूंजा इलाका, दूर तक दिखा धुएं का काला गुबार-VIDEO

 Published : May 02, 2025 04:22 pm IST,  Updated : May 02, 2025 04:29 pm IST

धुएं के काले गुबार दूर आसमान तक दिखाई दिए। आग लगने के दौरान प्रिंटिंग प्रेस में जोर का धमाका भी हुआ। इलाके के लोग धमाकी की आवाज सुनकर सन्न रह गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग- India TV Hindi
प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर 5 स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में दोपहर 3 बजे अचानक आग लगी। आग तेजी से प्रिंटिंग प्रेस के पूरे क्षेत्र में फैल गई। आग लगने के तुरंत बाद प्रेस के बाहर से विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट का कारण क्या था।

घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां

आग की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। पहले तो अग्निशमन कर्मियों ने बाहर से पानी की बौछार करके आग पर काबू पाने की कोशिश की। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में प्रवेश करना संभव नहीं था। आग पर काबू पा लेने के बाद ही अग्निशमन कर्मी इमारत में प्रवेश करेंगे।

फैक्ट्री में रखा है ज्वलनशील पदार्थ

खबर मिलते ही दमकल मंत्री सुजीत बसु और बिधाननगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, फैक्ट्री में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। अग्निशमन कर्मियों का मानना ​​है कि ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल सकती है। 

अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं

अग्निशमन मंत्री के अनुसार, 'अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति की समीक्षा के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। फायर अधिकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने का सूचना नहीं है।

रिपोर्ट- ओंकार सरकार 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।