1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता RG Kar अस्पताल के डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर थे कार्यरत

कोलकाता RG Kar अस्पताल के डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर थे कार्यरत

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 27, 2025 02:25 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 02:40 pm IST

आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़े एक युवा डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वे हार्ट रेट को कम करने के लिए कुछ दवाइयां ले रहे थे।

डॉक्टर शुभजीत आचार्य की हुई मौत- India TV Hindi
डॉक्टर शुभजीत आचार्य की हुई मौत Image Source : REPORT

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़े एक युवा डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक डॉक्टर की पहचान शुभजीत आचार्य के रूप में हुई है, जो आर जी कर अस्पताल में पीडियाट्रिक विशेषज्ञ (शिशु रोग विशेषज्ञ) के पद पर कार्यरत थे।

यह घटना उत्तर 24 परगना जिले में हुई, जहां डॉक्टर आचार्य मध्यमग्राम के शिशु कुंज इलाके के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर शुभजीत आचार्य को रविवार रात को उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

हार्ट रेट कम करने की ले रहे थे दवाइयां

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर आचार्य हार्ट रेट को कम करने के लिए कुछ दवाइयां ले रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उनके शरीर में जहर फैल गया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मृतक डॉक्टर शुभजीत आचार्य के शव को बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रॉड से किए गए हमले में व्यक्ति की मौत

एक अन्य खबर में, दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या में संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार रात चेतला बस अड्डे के पास हुई, जब नशे में धुत कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई और बहस बढ़ने के कारण उनमें से एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मृतक की पहचान अशोक पासवान के रूप में हुई है, जो स्थानीय कार वर्कशॉप में काम करता था।

ये भी पढ़ें-

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आज से कोर्ट में ट्रायल शुरू, भ्रष्टाचार के तहत चलेंगे मुकदमे

UPSC अभ्यर्थी की मौत का सनसनीखेज खुलासा, लिव-इन पार्टनर ने अपने Ex के साथ मिलकर रची थी खौफनाक हत्या की साजिश; 3 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।