1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को टीएमसी समर्थकों ने घेरा, गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को टीएमसी समर्थकों ने घेरा, गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2021 07:03 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 08:41 am IST

पश्चिम बंगाल चुनाव में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। इस बार केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत टीएमसी समर्थकों की हिंसा का शिकार बने हैं।

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को टीएमसी समर्थकों ने घेरा, गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर- India TV Hindi
कोलकाता: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को टीएमसी समर्थकों ने घेरा, गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर Image Source : INDIA TV

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। इस बार केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत टीएमसी समर्थकों की हिंसा का शिकार बने हैं। आरोप है कि टीएमसी के गुंडों ने केन्द्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी पर हमला किया और उसमें तोड़फोड़ की। हैरानी की बात ये है कि एक केन्द्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी में तोड़फोड़ पुलिस स्टेशन के बाहर हुई और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घंटों तक थाने को घेर कर भी रखा।

ये वारदात देर शाम उस वक्त हुई जब गजेन्द्र शेखावत बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की शिकायत करने के लिए कोलकाता के चेतला थाने गए थे। उसी दौरान टीएमसी के कार्यकर्ता थाने के बाहर जमा हो गये और केन्द्रीय मंत्री के काफिले की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस इतनी बेबस बनी रही कि थाना घेर कर खड़े टीएमसी कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ भी नहीं सकी। आखिरकार काफी देर के बाद और पुलिस फोर्स आई और केन्द्रीय मंत्री को थाने से सकुशल बाहर ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।