1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की इस 1 सीट पर फिर से हो रहे हैं विधानसभा चुनाव, जानें किनके बीच है मुकाबला

पश्चिम बंगाल की इस 1 सीट पर फिर से हो रहे हैं विधानसभा चुनाव, जानें किनके बीच है मुकाबला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2026 07:26 am IST,  Updated : May 21, 2026 07:34 am IST

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट पर आज कड़ी सुरक्षा में दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। 285 मतदान केंद्रों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। बता दें कि चुनाव से पहले ही TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के मैदान से हटने का ऐलान कर दिया था।

west bengal falta assembly repoll- India TV Hindi
फलता में दोबारा से हो रही है वोटिंग। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि 29 अप्रैल को फलता सीट पर वोटिंग हुई थी लेकिन तब चुनाव आयोग को कई शिकायतें मिली जिसके बाद 2 मई को चुनाव रद्द कर दिया गया। आज फलता विधानसभा में कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 285 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस सीट पर 2 लाख 35 हजार से ज्यादा मतदाता हैं और कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, इनमें से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया है लेकिन उनके इस ऐलान से वोटिंग प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि ईवीएम में उनका नाम बतौर उम्मीदवार दर्ज है।

कड़ी सुरक्षा में री-पोलिंग

आज चुनाव आयोग ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर बूथ पर पैरामिलिट्री के 8 जवान तैनात किये गये हैं। पिछली बार हर बूथ पर चार जवान थे। इसके साथ साथ पिछली बार कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उन्हें बूथ तक नहीं पहुंचने दिया गया। इसके लिए आज चुनाव आयोग ने 30 क्विक रिस्पॉंस टीमें बनाई है ताकि जैसे ही शिकायत मिले तो उस पर एक्शन लिया जा सके। पिछली बार ईवीएम के साथ भी छेड़खानी के वीडियो सामने आए थे, उम्मीदवार के नाम के आग टेप लगा दिया गया था, कई जगहों पर इत्र लगा दिया गया था। इन सारी शिकायतों के बाद 2 मई को चुनाव रद्द कर दिया गया था और अब आज दोबारा वोट डाले जा रहे हैं।

किनके बीच है मुकाबला?

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव में आज 2 लाख 36 हजार वोटर्स 6 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। विधानसभा क्षेत्र के 285 मतदान केंद्रों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। फलता में मुख्य तौर पर मुकाबला 4 उम्मीदवारों भाजपा के देवांशु पांडा, TMC के जहांगीर खान (मैदान से हटे), कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला और CPIM के शंभू नाथ कुर्मी के बीच है।

कब सामने आएगा रिजल्ट?

फलता सीट पर 2.36 लाख से ज्यादा वोटर हैं। इनमें 1.21 लाख पुरुष वोटर और 1.15 लाख महिला मतदाता हैं। पश्चिम बंगाल में बीते 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव का आयोजन हुआ था। हालांकि, चुनाव आयोग ने फलता सीट पर हुए चुनाव को रद्द कर दिया था। ऐसे में 4 मई को बंगाल में सिर्फ 293 सीटों के ही परिणाम घोषित किए गए। आज 21 मई को फलता में दोबारा से वोटिंग कराई जा रही है। वहीं, 24 मई को इस चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें- फलता का 'पुष्पा' जहांगीर खान फंस गया! ED ऑफिस पहुंचे बीजेपी नेता ने क्या खुलासा किया?

TMC की बैठक में सामने आई फूट! ममता के सामने ही विधायकों ने अभिषेक बनर्जी पर उठाए सवाल, उनके नजदीकी जहांगीर का भी उड़ाया मजाक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।