Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हावड़ा में पीएम मोदी के रैली की बड़ी बातें, TMC-कांग्रेस-लेफ्ट पार्टियों पर चुन-चुनकर किया हमला

हावड़ा में पीएम मोदी के रैली की बड़ी बातें, TMC-कांग्रेस-लेफ्ट पार्टियों पर चुन-चुनकर किया हमला

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : May 12, 2024 05:54 pm IST, Updated : May 12, 2024 06:13 pm IST

हुगली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी पर सब लोगों का आशीर्वाद है। पीएम मोदी ही जीतेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी सबसे बड़ी गारंटी होती है। यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी- India TV Hindi
Image Source : X@BJP4INDIA रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

हावड़ाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर ‘वोट बैंक’ की राजनीति का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ‘गुंडे’ दोषियों को बचाने के लिए संदेशखालि की प्रताड़ित महिलाओं को धमकी दे रहे हैं।   

हावड़ा में पीएम मोदी की रैली की बड़ी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज टीएमसी सरकार में हमारी बहनें सुरक्षित नहीं हैं। यहां महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। संदेशखाली में क्या हुआ? पूरे देश ने देखा। बेटियों के गुनहगारों को बचाने में टीएमसी की पूरी सरकार लग गई। आज आरोपी सीबीआई की गिरफ्त में है लेकिन टीएमसी अभी भी उसके लिए बैटिंग कर रही है। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार केंद्र की योजनाओं में भी लूट-खसोट की पूरी कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देती है लेकिन यहां टीएमसी सरकार केवल उन्हीं लोगों के पैसे रिलीज करती है या तो वे टीएमसी से जुड़े हैं या फिर टीएमसी वालों को 'कट' देते हैं। दूसरे गरीबों को ये लोग हमारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने दे रहे हैं। 
  • तुष्टिकरण में डूबा कांग्रेस, टीएमसी, लेफ्ट एक और साजिश रच रहा है। ये लोग SC-ST-OBC का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं।  लेकिन आप आश्वस्त रहिए, वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी ने घोटालों को अपना फुलटाइम बिज़नेस बना लिया है। कांग्रेस हो, लेफ्ट हो या इंडी गठबंधन की कोई और पार्टी, भ्रष्टाचार इनका सामान्य चरित्र है। INDI गठबंधन की ज्यादातर पार्टियां छिपकर घोटाले करती हैं लेकिन TMC घोटालों का खुला उद्योग चलाती है। यहां का लॉटरी स्कैम भी इसका उदाहरण है। इसका नुकसान बंगाल का युवा उठा रहा है। इस लॉटरी घोटाले के पीछे कौन है? इस लॉटरी घोटाले के पीछे हैं, टीएमसी के भ्रष्ट नेता और ये दूर-दूर तक फैले हुए हैं। लेकिन ये टीएमसी सरकार उन्हें भी बचा रही है। 
  •  जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस का भ्रष्टाचार, कांग्रेस का परिवारवाद और कांग्रेस का तुष्टीकरण और दूसरे वाम, लेफ्ट का अत्याचार और अराजकता, इन सारी बुराईयों को इकट्ठा कर दें तब अकेली TMC बनती है। कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी ने बंगाल को कैसे तबाह किया, हमारा हावड़ा इसका साक्षी है। 
  • पीएम मोदी कहा, "मोदी को देश के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी की सेवा करने के लिए परमात्मा ने धरती पर जन्म दिया है। आप याद कीजिए, पहले पार्टियां आपका वोट तो ले लेती थी लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी भाषा बदल जाती थी। आप नेता के पास जाते थे तो नेता कहता था, तुम कौन हो? ये सोच मोदी ने बदल दी है। आज केंद्र की भाजपा सरकार हर देशवासी के दरवाजे पर पहुंच रही है। और इसलिए आज बंगाल के करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है ताकी कोई गरीब माँ अपने बच्चों को भूखा देखने पर मजबूर न हो। मोदी मुफ्त राशन भेजता है क्योंकि गरीब का चूल्हा जलता रहे। 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement