1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Madhyamgram Election Result 2026 Live Updates: मध्यमग्राम सीट पर कौन जीता, यहां जानें रिजल्ट

Madhyamgram Election Result 2026 Live Updates: मध्यमग्राम सीट पर कौन जीता, यहां जानें रिजल्ट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 04, 2026 08:18 am IST,  Updated : May 05, 2026 08:28 am IST

पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। अगर आप मध्यमग्राम सीट के नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको यहां देखने को मिलेंगे।

Madhyamgram- India TV Hindi
मध्यमग्राम Image Source : INDIA TV

मध्यमग्राम: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। ये चुनाव 2 चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में हुए थे। इस बार पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच में था। अगर आप पश्चिम बंगाल की मध्यमग्राम सीट के नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको यहां देखने को मिलेंगे। यहां से बीजेपी के अनिंद्या बनर्जी जीते हैं।

क्या है इस सीट का इतिहास?

मध्यमग्राम सीट नॉर्थ 24 परगना जिले में आती है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में यहां से तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। ऐसे में ये तृणमूल कांग्रेस के लिए अपनी सीट को बचाए रखने की चुनौती है, वहीं बीजेपी के लिए ये एक मौका है कि वह इस सीट को टीएमसी के हाथों से सरका ले जाए। देखना ये होगा कि जनता किसे अपना मत देकर विजयी बनाती है।

साल 2021 में इस सीट से AITC के रथिन घोष को जीत हासिल हुई थी। उन्हें 1,12,741 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजश्री राजवंशी आए थे और उन्हें 64,615 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर RSSCMJP के विश्वजीत मैथी आए, जिन्हें 46,748 वोट मिले थे।

साल 2016 में भी इस सीट पर AITC के रथिन घोष को ही जीत हासिल हुई थी और उन्हें 1,10,271 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के तपस मजूमदार रहे और तीसरे नंबर पर बीजेपी के देबाशीष मित्रा रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।