1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के नाम पर कोरोना एक्सप्रेस चला रही है केंद्र सरकार,1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल: ममता बनर्जी

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के नाम पर कोरोना एक्सप्रेस चला रही है केंद्र सरकार,1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल: ममता बनर्जी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 04:49 pm IST,  Updated : May 29, 2020 04:55 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के नाम पर केंद्र सरकार कोरोना एक्सप्रेस चला रही है।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के नाम पर कोरोना एक्सप्रेस चला रही है केंद्र सरकार: ममता बनर्जी- India TV Hindi
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के नाम पर कोरोना एक्सप्रेस चला रही है केंद्र सरकार: ममता बनर्जी Image Source : GOOGLE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के नाम पर केंद्र सरकार कोरोना एक्सप्रेस चला रही है। उन्होंने ऐलान किया कि कि 8 जून से सरकारी काम पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 1 जून से धार्मिक स्थल खुलेंगे लेकिन 10 से ज्यादा लोग एक साथ नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों की कमेटी को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

धार्मिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और सैनिटाइजर रखना होगा। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि फिलहाल किसी तरह के बड़े उत्सव का आयोजन नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।