1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. तीन लाख में बीबी और साली को बेचा, बीएसएफ ने बांग्लादेश बॉर्डर पर युवती को पकड़ा तो हुआ खुलासा

तीन लाख में बीबी और साली को बेचा, बीएसएफ ने बांग्लादेश बॉर्डर पर युवती को पकड़ा तो हुआ खुलासा

 Written By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : May 22, 2021 02:27 pm IST,  Updated : May 22, 2021 02:27 pm IST

शुरुआती पुछताछ में युवती ने बीएसएफ को बताया कि उसकी शादी 5 महीने पहले ही हुई है। वो करीब 3 महीने पर अपने पति और बहन के साथ अवैध रूप से भारत आई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसे और उसकी बहन को एक दलला को बेच दिया। 

man sells wife and sister for 3 lakhs prostitution bangalesh india border bsf तीन लाख में बीबी और सा- India TV Hindi
तीन लाख में बीबी और साली को बेचा, बीएसएफ ने बांग्लादेश बॉर्डर पर युवती को पकड़ा तो हुआ खुलासा Image Source : SPECIAL ARRANGEMENTS

कोलकाता. भारत और बांग्लादेश की सीमा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बंगाल के नादिया जिले और बांग्लादेश के Mymensinghpur जिले की सीमा के निकट से बीएसएफ ने एक 19 साल की बांग्लादेशी युवती को हिरासत में लिया है। ये युवती अवैध रूप से सीमा रेखा पार करने की कोशिश कर रही थी हालांकि इस दौरान दलाल भागने में सफल रहा। हिरासत में ली गई युवती का नाम रूमा अख्तर है। युवती बीएसएफ को बताया कि उसके पति ने उसे और उसकी बहन को दलाल को बेच दिया।

शुरुआती पुछताछ में युवती ने बीएसएफ को बताया कि उसकी शादी 5 महीने पहले ही हुई है। वो करीब 3 महीने पर अपने पति और बहन के साथ अवैध रूप से भारत आई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसे और उसकी बहन को एक दलाल को बेच दिया। ये दलाल दीघा बीच पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर महिलाओं से वेश्यावृति करवाता है। वो वहां से मौका मिलते ही भाग आई।

बीएसएफ ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला जोर-जोर से रोने लगी और कहा कि वो इस गलत काम से निकलना चाहती है औऱ इसीलिए वो मौका मिलते ही अपनी बहन के साथ भाग आई। कुछ दिनों पहले ही उसकी बहन वापस बांग्लादेश जा चुकी है, जहां उसकी मुलाकात के बाग्ंलादेश दलाल से हुई जिसने रूमा अख्तर को वापस बांग्लादेश लाने के लिए 15 हजार रुपये में डील की। सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ी गई महिला को पुलिस को सौंप दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

bsf