1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: नक्सलबाड़ी बाजार में लगी भीषण आग, 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

पश्चिम बंगाल: नक्सलबाड़ी बाजार में लगी भीषण आग, 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

 Published : Oct 16, 2023 06:27 am IST,  Updated : Oct 16, 2023 06:54 am IST

आज सुबह पश्चिम बंगाल के एक बाजार में भीषण आग लग गई है। आग लगने की वजह से बाजार में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों ने मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Fire- India TV Hindi
दार्जलिंग के एक बाजार में लगी भीषण आग Image Source : ANI

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के एक बाजार में भीषण आग लग गई है। आग लगने से मार्केट में अफरा-तफरा मच गई है। एएनआई के मुताबिक, आज सुबह दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के नक्सलबाड़ी बाजार में आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में कई दुकानें आ गईं। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। जानकारी दे दें कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आज तड़के सुबह दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी बाजार में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंच गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने पर जुटी हुई हैं। अब तक की ताजा जानकारी के मुताबिक, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें:

अधीर रंजन चौधरी ने बिना हेलमेट चलाया बाइक, सवाल पूछने पर बोले- पुलिस दंडित करेगी तो कोई समस्या नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।