1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर BJP की जीत, यहां देखें परिणाम

पश्चिम बंगाल की माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर BJP की जीत, यहां देखें परिणाम

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 04, 2026 08:31 am IST,  Updated : May 04, 2026 07:16 pm IST

पश्चिम बंगाल की माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आज 4 मई को घोषित हो गया। आइए जानते हैं कि इस माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने जीत हासिल की है।

Matigara Naxalbari Election Result- India TV Hindi
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

Matigara Naxalbari Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी आनंदमय बर्मन ने जीत पाई है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। अब 4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव का रिजल्ट सामने आया है। इस चुनाव में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट भी पश्चिम बंगाल की हॉट सीटों में से एक है।

कौन-कौन हैं प्रत्याशी?

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर निर्दलीय सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए। यहां मेन मुकाबला, TMC, BJP, कांग्रेस और CPIM के प्रत्याशियों के बीच था। सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने यहां से शंकर मलाकर को चुनाव मैदान में उतारा था। BJP ने आनंदमय बर्मन को टिकट दिया था, जिनकी जीत हुई है। कांग्रेस की ओर से अमितवा सरकार लड़ रहे थे तो वहीं, CPIM की ओर से झारेन रॉय चुनावी मैदान में थे।

कब हुए थे विधानसभा चुनाव?

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र, अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।