1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. onda Election Result 2026 Live Updates: ओंदा में TMC या BJP, देखें रुझानों में कौन आगे

onda Election Result 2026 Live Updates: ओंदा में TMC या BJP, देखें रुझानों में कौन आगे

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 04, 2026 08:10 am IST,  Updated : May 04, 2026 08:10 am IST

onda Election Result 2026: ओंदा में पिछला चुनाव बीजेपी ने जीता था, लेकिन इस बार टीएमसी ने भी जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाया। पिछले कुछ चुनावों में यहां इन्हीं दो पार्टियों का दबदबा रहा है।

Onda Assembly Election 2026- India TV Hindi
ओंदा विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

onda Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। ओंदा सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। राज्य की अन्य सीटों पर भी असली मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच रहा है। ओंदा में पिछला चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी ने जीता था और पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन टीएमसी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला रहा है।

पश्चिम बंगाल में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियां इसे अपनी जीत से जोड़कर देख रही हैं। बीजेपी का कहना है कि बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। कई चुनावों में यह पैटर्न भी देखा गया है कि ज्यादा मतदान होने पर सत्ता परिवर्तन होता है। वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि एसआईआर में वोट कटने से नाराज जनता ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया है।

किसके बीच मुकाबला?

ओंदा में बीजेपी ने अमरनाथ शाखा, टीएमसी ने सुब्रता दत्ता, कांग्रेस ने पाबन सालमपुरिया, अखिल भारतीय अग्रिम ब्लॉक ने असित बरन सरमा और एसयूसीआईसी ने मगरम घोष को उम्मीदवार बनाया है। पिछले कुछ सालों में यहां बीजेपी का वोट शेयर तेजी से बढ़ा है। वहीं, टीएमसी का वोटबैंक स्थिर बना हुआ है। 

ओंदा का इतिहास

ओंदा सीट 1957 में अस्तित्व में आई। यहां शुरुआती दो चुनाव कांग्रेस ने आसानी से जीते। इसके बाद कांग्रेस लगभग 50 साल पहले ही अपनी जमीन खो चुकी है और 2016 तक लेफ्ट भी अपना वोट बैंक खो चुकी थी। फॉरवर्ड ब्लॉक ने इसे अपना गढ़ बनाया और 2006 तक लगातार जीत हासिल की। अब यहां टीएमसी और बीजेपी का दबदबा है। 2021 में इस सीट पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की थी। इससे पहले दो चुनाव टीएमसी के खाते में गए थे। वहीं, 1977 से 2006 तक यहां लेफ्ट का दबदबा रहा। 2021 में इस सीट पर बीजेपी का वोट शेयर 32 फीसदी बढ़ा था। वहीं, फॉरवर्ड ब्लॉक का वोट शेयर 28 फीसदी कम हुआ था। टीएमसी के वोट शेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया था। 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में भी यहां बीजेपी को बढ़त मिली थी। हालांकि, 2019 के मुकाबले 2024 में बढ़त कम हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।