1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अब पश्चिम बंगाल में पीला पंजा, नई सरकार के आदेश के बाद गैर-कानूनी घरों को तोड़ने के लिए चल रहा बुलडोजर-VIDEO

अब पश्चिम बंगाल में पीला पंजा, नई सरकार के आदेश के बाद गैर-कानूनी घरों को तोड़ने के लिए चल रहा बुलडोजर-VIDEO

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 18, 2026 04:43 pm IST,  Updated : May 18, 2026 04:50 pm IST

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार एक्शन में है। एक-एक कर गैर कानूनी कामों पर लगाम लगाई जा रही है। इसी कड़ी में हावड़ा में गैर कानूनी रूप से बने घरों को गिराए जाने का काम शुरू हो गया है।

हावड़ा में बुलडोजर एक्शन- India TV Hindi
हावड़ा में बुलडोजर एक्शन Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब बुलडोजर एक्शन देखा जा रहा है। सरकार के आदेश पर हावड़ा नगर पालिका इलाके में गैर-कानूनी तरीके से बने घरों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। हावड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 44 में शरत चटर्जी रोड पर गैर-कानूनी तरीके से बन रहे एक घर को तोड़ने के लिए बुलडोजर आ गए हैं। गैर कानूनी घर को गिराए जाने का भी काम शुरू हो गया है।

गैर कानूनी तरीके से बनाया जा रहा था 5 मंजिला मकान

यह बिल्डिंग Ground+1 घर की परमिशन से बनाई गई थी, लेकिन शिकायत है कि इसे 5 मंजिला घर बनाया जा रहा था। नगर पालिका की शिकायत पर नगर पालिका और पुलिस ने बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। 

पहले शिकायत मिलने के बावजूद हुई अनदेखी

काफी समय तक शिकायत के बाद भी गिराने का काम नहीं हुआ था। आखिरकार अब बंगाल में बीजेपी की नई सरकार के आदेश पर गैर-कानूनी घरों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 

'इंस्टीट्यूशन करप्शन और महिलाओं के ऊपर अत्याचार, सरकार ने शुरू की कार्रवाई', प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले शुभेंदु अधिकारी

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।