1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान

कोलकाता हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2021 08:51 am IST,  Updated : Mar 09, 2021 11:06 am IST

जिस इमारत में आग लगी, उसमें पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय हैं। अग्नि शमन एवं आपात सेवा मंत्री सुजीत बसु ने बताया कि मृतकों में चार दमकल कर्मी हैं, एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक है और एक आरपीएफ का कर्मी है।

PM Narendra Modi Saddened by the loss of lives in Kolkata Fire कोलकाता हादसे पर पीएम मोदी ने जताया द- India TV Hindi
कोलकाता हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया 2 लाख मुआवजे का ऐलान Image Source : PTI

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में सोमवार रात को स्ट्रेंड रोड पर स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कोलकाता हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादस में मारे गए लोगों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है जबकि घायलों को 50 हजार की मदद की जाएगा।

इमारत में था पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय

जिस इमारत में आग लगी, उसमें पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय हैं। अग्नि शमन एवं आपात सेवा मंत्री सुजीत बसु ने बताया कि मृतकों में चार दमकल कर्मी हैं, एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक है और एक आरपीएफ का कर्मी है। बसु ने कहा कि आग पर अब नियंत्रण कर लिया गया है और उक्त स्थान को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है।

पढ़ें- बेहद मामूली बात पर पड़ोसियों में विवाद, एक की मौत, 5 घायल

घटनास्थल पर पहुंची मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार इस घटना के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और प्रत्येक मृतक के एक निकट परिजन को सरकारी नौकरी देगी। आग शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी। इमारत के भूतल पर कंप्यूटरकृत टिकट बुकिंग केंद्र भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।