नादिया जिले की सभी सीटों पर मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। राणाघाट उत्तर पश्चिम निर्वाचन सीट पर भी काउंटिंग चल रही है। चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना के रुझान जारी किए जा रहे हैं। ताजा रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। दोपहर तक या शाम तक चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है। यहां से 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया, सीपीआई एम और बसपा के उम्मीदवार प्रमुख हैं। कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी चुनावी किस्मत को अजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी। बीजेपी ने मौजूदा विधायक पार्थ सारथी चटर्जी (बाबू) पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। टीएमसी ने इस बार अपने सीनियर नेता तपस कुमार घोष को मैदान में उतारा है। इस चुनाव में यह सीट कौन जीतेगा, यह आज शाम तक पता चल जाएगा।
रानाघाट उत्तर पश्चिम का चुनावी इतिहास
राणाघाट उत्तर पश्चिम में 2021 में बीजेपी 23,128 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। बीजेपी को कुल 113,637 वोट मिले थे, जबकि टीएमसी को 90,509 मत मिले थे। 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर शंकर सिंघा ने यह सीट जीती थी। 2011 से अब तक यहां के वोटरों ने लगातार किसी एक पार्टी को मौका नहीं दिया। 2011 में टीएमसी ने सीपीआई एम को हराया था। 2016 में कांग्रेस के शंकर सिंघा ने चुनाव जीता था। 2021 के चुनाव में बीजेपी को यहां की जनता ने चुना। पार्थ सारथी चटर्जी इस सीट से टीएमसी और बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। टीएमसी छोड़ने के बाद अब वह लगातार दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।