पश्चिम बंगाल में अबकी बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है। बीजेपी 204 सीटों पर आगे चल रही है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार लड़की की मां ने भी बीजेपी के सीट से चुनाव लड़ा है। रत्ना देबनाथ बीजेपी के टिकट से पानीहाटी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से आगे चल रही हैं।
चेहरे पर दिखी जीत की खुशी
चुनावी रिजल्ट के बीच मीडिया के सामने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार लड़की की मां रत्ना देबनाथ जीत का निशान दिखा रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही हैं।
लड़ाई रखूंगी जारी
पानीहाटी विधानसभा सीट बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पड़ती है। बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने चुनावी परिणाम को लेकर कहा कि मेरी बेटी पूरे देश की बेटी है। पूरी दुनिया पानीहाटी पर नजर रखे हुए थी। मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। यह मामला अभी अदालत में चल रहा है। मेरी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।'
20 हजार से अधिक वोटों से बनाए हैं बढ़त
चुनाव आयोग के शाम 6 बजकर 24 मिनट के आंकड़ों के अनुसार, पानीहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 20463 वोटों से आगे चल रही हैं। वह टीएमसी के उम्मीदवार तीर्थांकर घोष को बड़े मार्जिन से हराने वाली हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद वह अब पानीहाट सीट से विधायक बन जाएंगी।