Shyampukur Assembly Election Result 2026 LIVE श्यामपुकुर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। श्यामपुकुर सीट पर मतगणना 4 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शाम होते होते इस सीट का रिजल्ट भी सामने आ गया। इस सीट पर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां मुख्य मुकाबला भाजपा की पूर्णिमा चक्रवर्ती और टीएमसी की शशि पांजा के बीच रहा। वहीं कांग्रेस की पूर्ण दास भी चुनाव मैदान में थीं। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार रहीं शशि पांजा उत्तर कोलकाता की श्यामपुकुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा चक्रवर्ती से 14, 633 वोट के अंतर से हार गईं।
भाजपा बनाम तृणमूल का मुकाबला
तृणमूल कांग्रेस ने 2011 से श्यामपुकुर पर अपना कब्जा स्थापित किया और राज्य सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री डॉ शशि पांजा ने इस सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल की। 2011 में, उन्होंने फॉरवर्ड ब्लॉक के जीवन प्रकाश साहा को 27,036 वोटों से हराया और 2016 में फॉरवर्ड ब्लॉक की ही पियाली पाल को 13,155 वोटों से हराया था।
2021 में किसने जीत दर्ज की
इसके बाद साल 2021 के विधानसभा चुनाव में, पांजा ने भाजपा के संदीपन बिस्वास को 22,520 वोटों से हराकर अपनी तीसरी जीत हासिल की थी, जबकि फॉरवर्ड ब्लॉक 10.52 परसेंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गया। इसकी तुलना में, भाजपा को 32 प्रतिशत वोट मिले, जबकि तृणमूल को 54.18 प्रतिशत, जो 2011 में सिर्फ 3.66 प्रतिशत था और 2016 में बढ़कर 15.73 परसेंट हो गया था