1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. श्रीरामपुर चुनाव रिजल्ट: बीजेपी के उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य की जीत, TMC के तन्मय घोष को हराया

श्रीरामपुर चुनाव रिजल्ट: बीजेपी के उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य की जीत, TMC के तन्मय घोष को हराया

 Published : May 04, 2026 08:05 am IST,  Updated : May 04, 2026 08:19 pm IST

श्रीरामपुर चुनाव रिजल्ट: इस सीट से बीजेपी से भास्कर भट्टाचार्य की जीत हुई है। बीजेपी उम्मीदवार ने टीएमसी के नेता तन्मय घोष को 8685 वोटों से हराया है।

Sreerampur Assembly constituency- India TV Hindi
श्रीरामपुर विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV GFX

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अब कुछ ही सीटों के परिणाम आने बाकी रह गए हैं। बंगाल की श्रीरामपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य ने जीत दर्ज की है। हुगली जिले की इस अहम सीट से टीएमसी उम्मीदवार तन्मय घोष उम्मीदवार की हार हुई है। बीजेपी उम्मीदवार भास्कर भट्टाचार्य ने टीएमसी के उम्मीदवार तन्मय घोष को 8685 वोटों से हराया है।

श्रीरामपुर सीट से ये हैं उम्मीदवार

श्रीरामपुर विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार तन्मय घोष चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी से भास्कर भट्टाचार्य ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से सुभांकर सरकार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।

पिछली बार टीएमसी ने मारी थी बाजी

2021 के विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो पिछली बार यहां से टीएमसी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी की उम्मीदवार सुदीप्तो रॉय को 93021 वोट मिले थे। बीजेपी के कबीर शंकर बोस को 69588 वोट मिले थे। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यहां से तीसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 19401 वोट ही मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।