1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. महिला डॉक्टर्स पर आपत्तिजनक बयान, TMC सांसद ने मांगी माफी, आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रह चुकी हैं स्टूडेंट

महिला डॉक्टर्स पर आपत्तिजनक बयान, TMC सांसद ने मांगी माफी, आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रह चुकी हैं स्टूडेंट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 02, 2024 08:21 am IST,  Updated : Sep 02, 2024 08:31 am IST

टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि उनके शब्दों से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने कहा कि मैं अपना बयान वापस लेती हूं।

काकोली घोष दस्तीदार- India TV Hindi
काकोली घोष दस्तीदार Image Source : SOCIAL MEDIA

तृणमूल कांग्रेस की सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने महिला डॉक्टरों पर दिए अपमानजनक बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने रविवार को जारी एक बयान में महिला डॉक्टरों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। सांसद ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने कहा कि मैं अपना बयान वापस लेती हूं। मेरा इरादा हमेशा महिलाओं के कल्याण और अधिकारों के लिए काम करने का रहा है और जो आगे भी रहेगा।

टीएमसी सांसद की क्या थी टिप्पणी?

टीएमसी सांसद ने हाल ही में आरजी कर रेप और हत्या मामले में अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि जब वह मेडिकल की छात्रा थीं, तो उस दौरान एक चलन था, शिक्षकों की गोद में बैठकर छात्राएं पासिंग मार्क्स प्राप्त करती थीं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि जो छात्राएं इसका विरोध करती थीं, उन्हें कम अंक दिए जाते थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शिक्षकों की गोद में बैठकर क्वालीफाइंग अंक हासिल करने का चलन इतना बुरा रूप ले लेगा।

बयान पर डॉक्टरों ने जताई थी नाराजगी

टीएमसी सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार के इस बयान को लेकर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई थी और उन्होंने भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) से उन्हें निलंबित करने की मांग की थी। टीएमसी सांसद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूर्व छात्रा हैं। इससे पहले भी उन्होंने रेप जैसे मुद्दों पर विवादित टिप्पणियां की हैं, इसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने साल 2012 में कोलकाता में एक ईसाई महिला के साथ हुए गैंगरेप के बाद भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने शिकायत को खारिज कर दिया था और घटना को एक महिला और उसके ग्राहक के बीच गलतफहमी बताया था। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

प्रशांत किशोर बोले- हमारी लड़ाई RJD से नहीं NDA के साथ, 40 मुस्लिम उम्मीदवार उतारेंगे

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, अंधाधुंध फायरिंग के साथ बम से हमले, 2 की मौत- 9 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।