1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC का गढ़ मानी जाती है उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट, 3 बार से दर्ज कर रही जीत, जानिए चुनावी इतिहास

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC का गढ़ मानी जाती है उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट, 3 बार से दर्ज कर रही जीत, जानिए चुनावी इतिहास

 Published : Mar 09, 2026 11:34 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 11:37 pm IST

पश्चिम बंगाल की उत्तरपाड़ा सीट पर पिछले तीन बार से टीएमसी जीत दर्ज कर रही है। पिछली बार यहां से दूसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार रहे थे। जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास क्या है?

उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट- India TV Hindi
उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण जनरल कैटेगरी वाली सीट है। यह श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 7 विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट हुगली नदी के किनारे बसी है। 

औद्योगिक बेल्ट में आती है ये सीट

उत्तरपाड़ा एक क्षेत्र औद्योगिक और शहरी मिश्रित है, जिसमें मध्यम वर्ग, व्यापारी समुदाय और सेवा क्षेत्र के लोग प्रमुख हैं। यह सीट कोलकाता महानगर क्षेत्र से सटी हुई और औद्योगिक बेल्ट में आती है। इसलिए यहां पारंपरिक मजदूर राजनीति, मध्यवर्गीय बंगाली मतदाता और प्रवासी आबादी तीनों का असर दिखाई देता है।

जानिए जातीय समीकरण

इस सीट पर बंगाली हिंदू बहुसंख्यक हैं, जिसमें कायस्थ, ब्राह्मण, वैद्य, बनिया और अन्य मध्यम-उच्च जातियां प्रमुख हैं। मुस्लिम आबादी सीमित है। जातीय ध्रुवीकरण कम है। वोटर मुख्य रूप से विकास, शहरी सुविधाएं, ट्रैफिक, रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर फैसला करते हैं।

टीएमसी का गढ़ है सीट

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की संगठनात्मक ताकत और स्थानीय पकड़ यहां निर्णायक साबित होती है। पिछले तीन बार से यहां टीएमसी के नेता की जीत हो रही है। ये सीट टीएमसी का गढ़ मानी जाती है।

पिछली बार टीएमसी से जीते कंचन मलिक 

2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी की उम्मीदवार कंचन मलिक ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी की उम्मीदवार को 93878 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रबीर कुमार घोषाल रहे थे। बीजेपी के उम्मीदवार को 57889 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर सीपीआई(एम) के उम्मीदवार रहे थे।

प्रबीर कुमार घोषाल ने सीपीआई(एम) को हराया

2016 के विधानसभा चुनाव में भी टीएमसी की जीत हुई थी। यहां से टीएमसी उम्मीदवार प्रबीर कुमार घोषाल ने सीपीआई(एम) के उम्मीदवार को हराया था। टीएमसी के उम्मीदवार को 84918 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीजेपी के उम्मीदवार कृष्णा भट्टाचार्य रहे थे, उन्हें 23,687 वोट मिले थे। 

पहले पर बीजेपी तो तीसरे नंबर पर रही थी बीजेपी

2011 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी के उम्मीदवार अनूप घोषाल ने जीत दर्ज की थी। अनूप घोषाल ने सीपीआई(एम) के नेता श्रुतिनाथ प्रहराज को हराया था। टीएमसी के उम्मीदवार को 104753 वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बीजेपी रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।