1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Video: 'विधायक कहें या अपराधी', तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले TMC नेता को बीजेपी विधायक का जवाब

Video: 'विधायक कहें या अपराधी', तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले TMC नेता को बीजेपी विधायक का जवाब

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 07, 2025 04:13 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 05:13 pm IST

टीएमसी नेता ने कहा कि जो लोग बंगाल के लोगों को रोहिंग्या कहेंगे, उनके गले में तेजाब डालकर जला देंगे। उनको बोलने के लायक नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्तांओं से बीजेपी का झंडा फाड़ने की भी बात कही।

Rahim bakshi- India TV Hindi
टीएमसी नेता रहीम बख्शी Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल के मालदा में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने एक बार फिर मंच से अभद्र टिप्पणी की। इस बार उन्होंने तालिबानी अंदाज में भाजपा को धमकी दी! उन्होंने चेतावनी दी कि वह भाजपा विधायक के गले पर तेजाब डाल देंगे और उनकी आवाज बंद कर देंगे। अगर भाजपा क्षेत्र में आई तो वह उसका बहिष्कार करेंगे और झंडा फाड़ देंगे। उन्होंने सांसद की पिटाई करने की भी चेतावनी दी। मालदा जिला तृणमूल अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी के बयान को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

शनिवार दोपहर मालदा के मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायत नगर में ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वारा दूसरे राज्यों में बंगालियों पर हो रहे हमलों और बंगाली भाषा के अपमान के खिलाफ एक विरोध रैली का आयोजन किया गया। इसी दौरान टीएमसी के जिला अध्यक्ष ने विवादास्पद बयान दिया।

शंकर घोष पर दिया बयान

जिस समय टीएमसी जिला अध्यक्ष बीजेपी नेता के गले में तेजाब डालने की बात कह रहे थे। उस समय स्थानीय विधायक और जिला तृणमूल अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी, जिला परिषद सदस्य अब्दुल हई, जिला परिषद सदस्य रेहाना परवीन और अन्य लोग मौजूद थे। रहीम बख्शी ने एक बार फिर मंच से विवादित टिप्पणी की। सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा विधायक बंगाल से आए प्रवासी मजदूरों को विधानसभा में बांग्लादेशी रोहिंग्या कहेगा, उसके गले पर इस तरह तेजाब डाल दिया जाएगा कि उसकी आवाज बंद हो जाएगी। 

भाजपा का झंडा फाड़ने की बात

भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के लोगों की हत्या की जा रही है। यहां जो लोग भाजपा के अनुकूल हैं, वे विरोध नहीं कर रहे हैं। इसलिए, क्षेत्र में भाजपा को अनुमति नहीं दी जा सकती। मैं लोगों से कहूंगा कि बहिष्कार करें। भाजपा का झंडा फाड़ दें। टीएमसी नेता ने कहा, "कई बीजेपी के विधायक कहे रहा है कि हम बंगाली बांग्लादेशी हैं! हम रोहिंग्या हैं! तुम्हारा मुंह पर एसिड डाल कर कंठ को जला देंगे! तुम जान कर रखो ये पश्चिम बंगाल हैं, हम बंगाली तुम्हारे बात करने की जगह नहीं देंगे, एसिड डाल कर जला देंगे।

बीजेपी विधायक की प्रतिक्रिया

टीएमसी नेता अब्दुल रहीम बक्शी के कथित बयान पर, बीजेपी विधायक शंकर घोष ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इन्हें विधायक कहा जाए या अपराधी। इस विधायक के इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ममता बनर्जी राज्य को कैसे चलाती हैं कि वह बीजेपी विधायकों पर एसिड फेंकेगी। पूरे पश्चिम बंगाल में फैली गुंडागर्दी तालिबान शासन से कम नहीं है। ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति और गुंडागर्दी के बल पर ऐसा शासन स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। रहीम बक्शी जैसे टीएमसी विधायक हमेशा हमें मारने की धमकी देते रहते हैं। ऐसी धमकियां हमें लोगों के लिए काम करने और उनकी सरकार का विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।