1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा में झुलसी एक और महिला की मौत, अब तक 9 लोगों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा में झुलसी एक और महिला की मौत, अब तक 9 लोगों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2022 07:58 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 07:58 pm IST

अधिकारी ने कहा, 'महिला नजमा बीबी 65 प्रतिशत तक जल गई थी। उसकी हालत कल रात बिगड़ गई, जिसके बाद उसे रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। आज सुबह उसकी मौत हो गई।'

Birbhum Violence- India TV Hindi
Birbhum Violence Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हुई हिंसा में झुलसी एक महिला की सोमवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौ मृतकों में से सात महिलाएं और दो बच्चे हैं। 

अधिकारी ने कहा, 'महिला नजमा बीबी 65 प्रतिशत तक जल गई थी। उसकी हालत कल रात बिगड़ गई, जिसके बाद उसे रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। आज सुबह उसकी मौत हो गई।'

उसी अस्पताल में एक बच्चे समेत तीन लोगों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी रविवार को नजमा का बयान नहीं दर्ज कर पाए क्योंकि उसकी हालत नाजुक थी।

सीबीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'हम उससे बात नहीं कर पाए क्योंकि उसकी हालत ठीक नहीं थी। उस रात हुए हमले और हत्या के बारे में वह बहुत कुछ बता सकती थी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।