1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Bankura Assembly Election: बांकुड़ा सीट पर किसका पलड़ा भारी, जानें सियासी समीकरण

Bankura Assembly Election: बांकुड़ा सीट पर किसका पलड़ा भारी, जानें सियासी समीकरण

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 26, 2026 04:52 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 04:52 pm IST

Bankura Assembly Election: बांकुड़ा में पिछले कुछ समय से किसी भी पार्टी ने लगातार दो चुनाव नहीं जीते हैं। 2011 में टीएमसी के काशीनाथ मिश्रा की मौत के बाद उनकी पत्नी ने उपचुनाव जीता था, लेकिन इसके बाद ममता की पार्टी दोनों चुनाव हारी है।

Bankura Assembly Election- India TV Hindi
बांकुरा विधानसभा चुनाव 2026 Image Source : INDIA TV

Bankura Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बांकुड़ा भी उन विधानसभा सीट में शामिल है, जहां बीजेपी जीत की आस लगाकर बैठी होगी। यहां पिछला चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी ने जीता था और इस बार भी यह सीट बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, टीएमसी की कोशिश यहां वापसी करने की होगी, लेकिन यहां जीत हासिल करना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं रहा है। पिछले तीन चुनाव में यहां तीन अलग-अलग दलों ने जीत हासिल की है।

बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन ने पिछले चुनाव में जिन 77 सीटों पर जीत हासिल की थी, उनमें यह सीट भी शामिल थी। पिछले चुनाव में टीएमसी ने भले ही प्रचंड बहुमत हासिल किया था, लेकिन बीजेपी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी थी और अपनी जमीन तैयार की थी। इस बार बीजेपी जीत हासिल कर सरकार भी बना सकती है। हालांकि, इसके लिए बीजेपी को बांकुड़ा जैसी कई सीटों पर दोबारा कब्जा करना होगा।

कैसा रहा इतिहास?

1951 में बनी बांकुड़ा सीट पर अब तक 18 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। सबसे ज्यादा सात बार सीपीआईएम ने यहां जीत हासिल की है, लेकिन अब यह पार्टी पूरे पश्चिम बंगाल में अपनी जमीन खो चुकी है। कांग्रेस ने पांच बार जीत हासिल की है और आखिरी जीत 2016 में मिली थी। वहीं, टीएम ने चार बार जीत हासिल की है, उसे आखिरी जीत 2012 उपचुनाव में मिली थी। बीजेपी ने 2021 में जीत हासिल की थी और इस बार भी मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

अब कैसे हैं समीकरण?

बांकुड़ा सीट के मौजूदा समीकरण किसी भी एक पार्टी के पक्ष में नहीं हैं। यहां बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर रह सकती है। बांकुड़ा के मतदाता सही विकल्प की तलाश में पिछले दो दशक से अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाते आए हैं। हालांकि, इस बार यह पैटर्न बदल सकता है। असली मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा है। 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी ने जीत हासिल की थी। ऐसे में बीजेपी का पलड़ा थोड़ा भारी हो सकता है, लेकिन कांटे की टक्कर तय है और त्रिकोणीय मुकाबला भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें-

Asansol Uttar Assembly Election: आसनसोल उत्तर सीट पर किसे मिलेगी जीत? यहां जानें पहले के विजेताओं की लिस्ट

Raghunathpur Assembly Election: रघुनाथपुर सीट पर किसका पलड़ा भारी, जानें सियासी समीकरण

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।