1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Raghunathpur Assembly Election: रघुनाथपुर सीट पर किसका पलड़ा भारी, जानें सियासी समीकरण

Raghunathpur Assembly Election: रघुनाथपुर सीट पर किसका पलड़ा भारी, जानें सियासी समीकरण

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 26, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 04:19 pm IST

Raghunathpur Assembly Election: रघुनाथपुर में बीजेपी लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। वहीं, टीएमसी की कोशिश यहां अपनी खोई जमीन दोबारा हासिल करने की होगी।

Raghunathpur Assembly Election- India TV Hindi
रघुनाथपुर विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Raghunathpur Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में रघुनाथपुर सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम रहने वाली है। बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन ने पिछले चुनाव में जिन 77 सीटों पर जीत हासिल की थी, उनमें यह सीट भी शामिल थी। पिछले चुनाव में टीएमसी ने भले ही प्रचंड बहुमत हासिल किया था, लेकिन बीजेपी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी थी और अपनी जमीन तैयार की थी। इस बार बीजेपी जीत हासिल कर सरकार भी बना सकती है। हालांकि, इसके लिए बीजेपी को रघुनाथपुर सीट पर दोबारा कब्जा करना होगा।

रघनाथपुर सीट 1957 से बनी हुई है। शुरुआत में यहां कांग्रेस का कब्जा था। इसके बाद लंबे समय तक सीपीआईएम का कब्जा रहा और बाद में टीएमसी ने यहां जीत हासिल की। पिछले चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में ताजा बदलाव का प्रतिनिधित्व यह सीट कर सकती है।

कैसा रहा पुराना रिकॉर्ड

रघुनाथपुर सीट पर कुल 16 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। सीपीआईएम ने 1982 से 2006 के बीच लगातार छह बार जीत हासिल की थी। कांग्रेस भी चार बार यहां से जीती है, लेकिन आखिरी जीत 1972 में मिली थी। ऐसे कांग्रेस की जमीन यहां पर लगभग खत्म मानी जा रही है। टीएमसी ने भी दो बार यह सीट जीती, लेकिन 2021 में यहां बीजेपी को जीत मिली थी। इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रहने के आसार हैं। बीजेपी ने यहां तेजी से अपना वोट बैंक बढ़ाया है। 2011 में बीजेपी को 4.91 फीसदी और 2016 में 12.92 फीसदी वोट मिले थे, लेकिन 2021 में बीजेपी उम्मीदवार ने 5 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत हासिल की।

इस चुनाव में किसका पलड़ा भारी

रघुनाथपुर सीट पर सीधे तौर पर किसी पार्टी का पलड़ा भारी नहीं नजर आता है। सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करने वाली सीपीआईएम और कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी हैं। मुकाबला टीएमसी और बीजेपी में है। 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर रही थी। यहां विधायक बीजेपी का है, लेकिन सांसद टीएमसी का है। वहीं, एसआईआर के बाद समीकरण बदल सकते हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच रोमांचक मुकाबला होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-

Darjeeling Assembly Election: दार्जिलिंग विधानसभा सीट पर क्या है सियासी समीकरण? यहां जानें पहले के विजेताओं की लिस्ट

Asansol Uttar Assembly Election: आसनसोल उत्तर सीट पर किसे मिलेगी जीत? यहां जानें पहले के विजेताओं की लिस्ट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।