1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. PM मोदी ने बंगाल के लिए दी 6 गारंटी, बीरभूम में किया जबरदस्त रोड शो

PM मोदी ने बंगाल के लिए दी 6 गारंटी, बीरभूम में किया जबरदस्त रोड शो

 Updated : Apr 10, 2026 09:20 pm IST

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ममता बनर्जी का किला ढहाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। पीएम मोदी का आज का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि वह एक ही दिन में 3 ताबड़तोड़ रैलियों के जरिए वोटर्स को साधने की कोशिश कर रहे हैं और बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। Image Source : X- WEST BENGAL BJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में चुनावी हुंकार भरी। वह आज बंगाल में एक के बाद एक ताबड़तोड़ 3 रैलियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में फिर दूसरी रैली आसनसोल की और तीसरी रैली बीरभूम में की। पीएम ने बीरभूम में रोड शो भी किया और इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों का भारी हुजूम नजर आया। पूर्वी मेदिनीपुर और आसनसोल बीजेपी का गढ़ है। वहीं, बीरभूम ममता बनर्जी का मजबूत किला है, यहां प्रधानमंत्री मोदी के निशाने पर सीएम ममता बनर्जी रहीं।

ममता का किला ढहाने की तैयारी!

इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार में पहली जनसभा के जरिए बंगाल में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। बंगाल में बीजेपी ममता बनर्जी का किला ढहाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। अमित शाह बंगाल में डेरा डाले हुए हैं, अब प्रधानमंत्री मोदी भी बंगाल के चुनावी रण में पूरी तरह से उतर गए हैं। ममता बनर्जी के सामने जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी बंगाल फतह पर फोकस कर रही है।

पश्चिम बंगाल में कब है चुनाव?

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के वोटिंग दो फेज में कराई जानी है। चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को सामने आएंगे। इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच है।

PM Modi West Bengal Rally LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 7:04 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    PM मोदी ने बीरभूम में किया रोड शो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रोड शो किया। इस दौरा सड़क के दोनों तरफ लोगों का हुजूम नजर आया।

  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    '4 मई के बाद, बंगाल विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा'

    बंगाल में टीएमसी के पापों का घड़ा अब आखिरकार भर चुका है। बंगाल में अगली सरकार ‘डबल-इंजन’ वाली सरकार होगी। 4 मई के बाद, बंगाल विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा। यहां की प्रगति के लिए टीएमसी से मुक्ति पाना अत्यंत आवश्यक है। बंगाल में बदलाव अब एक ऐसी सच्चाई बन गया है जिसे मिटाया नहीं जा सकता- पीएम मोदी

     

  • 2:52 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'एक आम बंगाली की आमदनी लगातार कम हो रही', आसनसोल में बोले पीएम मोदी

    आसनसोल में रैली को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, आज अगर देश 100 रुपये कमाता है तो उसमें पश्चिम बंगाल का योगदान केवल पांच रुपये होता है। कभी सौ रुपये में 12 रुपये बंगाल का योगदान हुआ करता था। एक आम बंगाली की आमदनी लगातार कम हो रही है। वहीं टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और इनके सिंडिकेट के बंगले बड़े-बड़े हो रहे हैं।

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बंगाल के लिए पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी

    1. पहली गारंटी- भयमुक्त बंगाल
    2. दूसरी गारंटी- सरकारी सिस्टम की जवाबदेही
    3. तीसरी गारंटी- भ्रष्टाचार, अपराध की फाइलें खुलेंगी
    4. चौथी गारंटी- भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा
    5. पांचवी गारंटी- TMC के गुंडे नहीं बचेंगे
    6. छठी गारंटी- सातवां वेतन आयोग लागू होगा
  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी TMC'

    TMC अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार-बार इस साजिश को खारिज करता है। लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते। ये (माहिष्य समुदाय) कब से टीएमसी सरकार से अपनी मांग कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी, माहिष्य समुदाय की मांग पूरी करने के बजाय बहाने बना रही है। क्योंकि माहिष्य समुदाय टीएमसी का वोट बैंक नहीं है। मैं आज आपको भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। जिसका जो हक है, वो हक उसे दिलाया जाएगा- पीएम मोदी

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'सरकारी पदों को TMC के मंत्री लूट रहे'

    तृणमूल सरकार ने बंगाल के युवाओं के साथ जो किया है, उसके पाप वे अगले 100 सालों में भी नहीं धो पाएंगे। टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के साथ दोहरा विश्वासघात किया है। यहां प्राइवेट सेक्टर में कोई नौकरियां नहीं हैं, और अगर हैं भी तो वे घुसपैठियों को दे दी गई हैं। सरकारी पदों को TMC के मंत्री लूट रहे हैं- पीएम मोदी

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'टीएमसी की राजनीति का एक ही केंद्रबिंदु है- भय पैदा करो'

    टीएमसी की सरकार में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाना और पशुओं की तस्करी यही इंडस्ट्री डेवलप की है। टीएमसी की राजनीति का एक ही केंद्रबिंदु है भय पैदा करो। कारखाने और निवेश भय से नहीं चलता है। फैक्ट्रियां भय के सिंडिकेट से नहीं, भरोसे से चलती हैं। यह भरोसा केवल बीजेपी ही दे सकती है- पीएम मोदी

  • 12:16 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'टीएमसी की निर्मम सरकार में केवल घुसपैठिए की फैक्ट्री फली फुली'

    कभी देशभर के लोग काम के लिए हल्दिया आते थे लेकिन आज यहां ताले लटक रहे हैं। यहां के नौजवान रोजगार के लिए अंडमान और ओडिशा जा रहे हैं। टीएमसी की निर्मम सरकार में केवल घुसपैठिए की फैक्ट्री फली फुली हैं। दंगाइयों और अपराधियों की दुकानें फली फुली हैं- पीएम मोदी 

  • 12:08 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा'

    पीएम मोदी ने कहा, "नंदीग्राम ने 5 साल पहले बदलाव की राह दिखाई थी। अब पूरा पश्चिम बंगाल उसी परिवर्तन के रास्ते पर चल पड़ा है। जो कमाल 5 साल पहले नंदीग्राम ने किया था इस बार वही हाल भवानीपुर में भी होने जा रहा है। पूरे बंगाल में होने जा रहा है।"

  • 12:03 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    बंगाल से TMC के जाने का ऐलान हो गया है- PM मोदी

    हल्दिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बंगाल से TMC के जाने का ऐलान हो गया है। विकसित बंगाल के लिए निर्मम सरकार की विदाई करनी होगी। पूरे बंगाल में बीजेपी की लहर है। ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही इस बार भवानीपुर में होगा।

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा रोकने के लिए 2550 कंपनियां तैनात

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। केंद्रीय बलों ने राज्य के कई जिलों में गश्त शुरू कर दी है ताकि वोटर्स में भरोसा कायम रहे और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। चुनाव आयोग ने 150 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है, जिसके बाद कुल केंद्रीय बलों की संख्या बढ़कर 2550 कंपनियां हो गई है। जरूरत पड़ने पर इस संख्या को और बढ़ाया जा सकता है।

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    BJP का आरोप- 200 बसें TMC ने कराईं कैंसिल, एडवांस भी लौटाया

    पश्चिम बंगाल के आसनसोल के पोलो मैदान में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली से पहले पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सभा से ठीक पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे चुनावी माहौल और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है। बीजेपी ने गंभीर आरोप लगात हुए दावा किया है कि कुलटी विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों को सभा में शामिल कराने के लिए बुक की गई करीब 200 बसों को तृणमूल कांग्रेस के दबाव में कैंसिल करवा दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बस मालिकों को न केवल बुकिंग रद्द करने के लिए मजबूर किया गया, बल्कि उन्हें एडवांस में दी गई रकम भी वापस करने के लिए बाध्य किया गया।

     

     

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कब-कहां रैली?

    पीएम मोदी हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम रैली करेंगे।

    • उनकी पहली रैली सुबह 9:30 बजे हल्दिया में होगी
    • आसनसोल के पोलो ग्राउंड में पीएम की दूसरी रैली होगी
    • दोपहर 2 बजे बीरभूम में सभा को संबोधित करेंगे पीएम

     

  • 8:36 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    ममता के गढ़ में पीएम मोदी की हुंकार

    पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में एक ही दिन में ताबड़तोड़ तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पूरे बंगाल चुनाव के दौरान इस बार कुल मिलाकर 14 रैलियां कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।