1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में वोट काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त निर्देश, बोलीं- 'सतर्क रहें-निगरानी रखें'

बंगाल में वोट काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त निर्देश, बोलीं- 'सतर्क रहें-निगरानी रखें'

 Published : May 04, 2026 05:27 am IST,  Updated : May 04, 2026 05:59 am IST

बंगाल में वोट काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने, निगरानी करने और रात भर जागते रहने के लिए कहा है।

west bengal assembly election result Mamata banerjee- India TV Hindi
ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आज 4 मई को सामने आने वाले हैं। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में आज 293 सीटों पर वोटों की गिनती होगी। वहीं, फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान कराया जाएगा। राज्य की सभी 77 काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश जारी किया है। सीएम ममता बनर्जी ने कुछ स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर सवाल उठाए और देर रात सोशल मीडिया पर जानबूझकर बिजली काटे जाने और सीसीटीवी बंद किए जाने का आरोप लगाया है। 

क्या बोलीं ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से कहा- "सतर्क रहें। निगरानी रखें। रात भर जागते रहें। शिकायतें दर्ज करें। मुझे विभिन्न स्थानों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है। हुगली के सेरामपुर, नादिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की जा रही है, सीसीटीवी बंद किए जा रहे हैं और वाहनों का आवागमन स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर हो रहा है।"

रात भर जागकर स्ट्रांग की रक्षा करें

सीएम ममता बनर्जी ने कहा- "मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं, जिस तरह मैं रात भर जागकर हर चीज पर नजर रख रही हूं, आप भी रात भर जागकर स्ट्रांग रूम में जनता के वोटों की रक्षा करें। अगर कोई कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज करें और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें। यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है।"

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

दूसरी ओर चुनाव आयोग ने बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष काउंटिंग का भरोसा दिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा है कि राज्य में वोटों की काउंटिंग शांतिपूर्वक माहौल में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पूरी तरह तैयार है और कहीं भी कोई हिंसा नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव 2026: मतगणना से पहले सड़क पर मिलीं VVPAT की पर्चियां, नोआपाड़ा सीट पर मचा हड़कंप

'भगवान हमारे साथ, सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है', चुनाव नतीजों से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।