1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कमरहाटी सीट पर होगी कांटे की टक्कर, जानें किसके बीच मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कमरहाटी सीट पर होगी कांटे की टक्कर, जानें किसके बीच मुकाबला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 13, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 04:32 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में कमरहाटी सीट पर कांटे की टक्कर हो सकती है और मुकाबले में 4 उम्मीदवार दिखाई दे रहे हैं।

Kamarhati- India TV Hindi
कमरहाटी सीट Image Source : INDIA TV

कमरहाटी: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। कमरहाटी सीट पर भी धुआंदार प्रचार चल रहा है। यहां टीएमसी के मदन मित्रा, बीजेपी के अरूप चौधरी पुलक, सीपीआईएम के मानस मुखर्जी और कांग्रेस के कल्लोल मुखर्जी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 

जानें सीट का इतिहास

कमरहाटी सीट उत्तर 24 परगना जिले में है जो 1967 में अस्तित्व में आई थी। यहां सीपीआईएम का मजबूत वोट देखने को मिला है क्योंकि यहां से 11 बार सीपीआईएम ने जीत हासिल की है। हालांकि टीएमसी ने भी 2 बार जीत हासिल की है और कांग्रेस एक बार चुनाव जीती है।

साल 2021 के चुनाव के क्या थे नतीजे?

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली थी। यहां जीतने वाले उम्मीदवार मदन मित्रा को 73,845 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के अनिद्य बनर्जी रहे, जिन्हें 38,437 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर CPI(M) के सायंदीप मित्रा रहे थे, उन्हें 28,310  वोट मिले थे।

साल 2016 के चुनाव के क्या थे नतीजे?

साल 2016 के चुनाव में इस सीट से सीपीआईएम के मानस मुखर्जी को जीत मिली थी। उन्हें 62,194 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर AITC के मदन मित्रा रहे थे। उन्हें 57,996 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीजेपी के कृष्णु मित्रा रहे थे। उन्हें 10,797 वोट मिले थे।

पश्चिम बंगाल में कब होंगे चुनाव?

पश्चिम बंगाल में 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके नतीजे 4 मई 2026 को सामने आएंगे। इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। जहां एक तरफ टीएमसी के लिए ये फिर से सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं बीजेपी के लिए सत्ता पर काबिज होने का मौका है। देखना ये होगा कि इस बार बंगाल की जनता जीत का सेहरा किसके सिर पर रखती है। एक तरफ ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं बीजेपी भी अपने स्टार प्रचारकों के जरिए चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।