पश्चिम बंगाल चुनाव में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। बीजेपी ने बंगाल चुनाव के लिए पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अपने फायरब्रान्ड स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतार दिया है। सीएम योगी बंगाल चुनाव में 20 रैलियों को संबोधित करेंगे जिसकी शुरुआत उन्होंने कल मेदिनीपुर से कर दी है।
दंडवत होकर सीएम योगी के पैर छुए
इस दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली जब बंगाल बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम योगी का आर्शीवाद लिया। पहले उन्होंने अपना जूता उतारा और फिर सीएम योगी को भगवा रंग का पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पैर छूकर या यूं कहें साष्टांग प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें उठाया और उनका हाथ पकड़ कर जनता की ओर इशारा किया।
यह नजारा देख इस रैली में पहुंचे लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो-
सीएम योगी ने बताया TMC का मतलब
बंगाल की रैली में सीएम योगी ने हुंकार भरी और कहा कि बंगाल में सिर्फ बंगाली बोली जाएगी उर्दू नहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति में कोई कठमुल्लापन नहीं चलेगा। सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने TMC पर बड़ा हमला बोला और कहा कि बंगाल की TMC सरकार यहां की डेमोग्राफी बदल रही है। मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया, बीरभूम, हावड़ा समेत कई जिलों से हिंदुओं को खत्म करने की साजिश चल रही है। योगी ने कहा कि TMC का मतलब ही है कि तुष्टिकरण, माफियाराज और कटमनी।
यह भी पढ़ें-