Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी इंग्लिश बाजार सीट? जानें क्या कहता है समीकरण

West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी इंग्लिश बाजार सीट? जानें क्या कहता है समीकरण

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Feb 24, 2026 04:09 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 04:09 pm IST

इंग्लिश बाजार विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर रहती है। आइये जानते हैं कि इस सीट पर समीकरण कैसा रहेगा।

इंग्लिश बाजार विधानसभा सीट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV इंग्लिश बाजार विधानसभा सीट

English Bazar Assembly Seat: इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल के 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक अहम सीट है। इंग्लिश बाजार, एक जनरल कैटेगरी का असेंबली चुनाव क्षेत्र है। ये सीट मालदा दक्षिण लोकसभा सीट के सात हिस्सों में से एक है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और वाम गठबंधन राज्य की प्रमुख पार्टियां हैं। 2021 के चुनावों में, इंग्लिश बाजार सीट पर भाजपा की कैंडिडेट श्रीरूपा मित्रा चौधरी (निर्भय दीदी) ने विजय पाई थी। उन्होंने AITC के कृष्णेंदु नारायण चौधरी को हराया था, जो दूसरे नंबर पर रहे थे। बता दें कि इस सीट की स्थापना 1957 में हुई थी। 

इंग्लिश बाजार सीट के चुनाव परिणाम 2021

2021 में हुए चुनाव में इंग्लिश बाजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की श्रीरूपा मित्रा चौधरी (निर्भय दीदी) ने विजय पताका फहराई थी। भाजापा की कैंडिडेट श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने 1,07,755 वोट हासिल कर जीत को अपने नाम किया था। उन्होंने AITC के कृष्णेंदु नारायण चौधरी को चुनावी मैदान में परास्त किया था, जिनको कुल 87,656 वोट मिले थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर CPI (M) के कौशिक मिश्रा (साहब) रहे थे, जिन्हें कुल 10953 वोट मिले थे।

इंग्लिश बाजार सीट के चुनाव परिणाम 2016

2016 में हुए चुनावों में इंग्लिश बाजार विधानसभा सीट पर IND कैंडिडेट निहार रंजन घोष ने फतह हासिल की थी। 2016 के चुनाव में उन्हें कुल 1,07,183 वोट मिले थे। उन्होंने कृष्णेंदु नारायण चौधरी को हराया था, जो AITC के कैंडिडेट थे। कृष्णेंदु नारायण चौधरी को कुल 67,456 वोट मिले थे, जिसके साथ वह दूसरे नंबर पर थे। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी की उम्मीदवार सुमन बेनर्जी थीं, जिन्हें कुल 23171 वोट मिले थे।

इंग्लिश बाजार विधानसभा सीट पर पिछले विजेता

नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से आप सभी पिछले चुनावों के (2021, 2016) विजेताओं के नाम देख सकते हैं।

  • 2021: श्रीरूपा मित्रा चौधरी (निर्भय दीदी) (BJP कैंडिडेट)
  • 2016: निहार रंजन घोष (IND कैंडिडेट)
  • 2011: कृष्णेंदु नारायण चौधरी (कांग्रेस (INC)के कैंडिडेट)

ये भी पढ़ें- West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी सुति सीट? किसका है दबदबा और क्या कहता है समीकरण? जानें

West Bengal Assembly Elections 2026: लालगोला सीट पर किसका लहराएगा परचम? जानें किसका है दबदबा और क्या कहता है समीकरण

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement