1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. BJP की नई टीम को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा में बगावत? राहुल सिन्हा ने उठाया सवाल

BJP की नई टीम को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा में बगावत? राहुल सिन्हा ने उठाया सवाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2020 09:43 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 09:45 pm IST

पश्चिम बंगाल बीजेपी में क्या बगावत हो गई है। यह सवाल इसलिए उठा है क्योंकि वहां भाजपा नेता राहुल सिन्हा नाराज नजर आ रहे है। दरअसल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा शनिवार को की इसमें बंगाल भाजपा के पूर्व स्टेट प्रेसीडेंट राहुल सिन्हा नेशनल टीम में जगह नही दी गई है।

West Bengal BJP leader Rahul Sinha not happy after reshuffle in party push him out while Mukul Roy i- India TV Hindi
West Bengal BJP leader Rahul Sinha not happy after reshuffle in party push him out while Mukul Roy in Image Source : FILE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बीजेपी में क्या बगावत हो गई है। यह सवाल इसलिए उठा है क्योंकि वहां भाजपा नेता राहुल सिन्हा नाराज नजर आ रहे है। दरअसल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा शनिवार को की इसमें बंगाल भाजपा के पूर्व स्टेट प्रेसीडेंट राहुल सिन्हा नेशनल टीम में जगह नही दी गई है। वहीं मुकुल राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है। और बंगाल के ही अनुपम हाजरा को नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। इन घोषणाओं पर राहुल सिन्हा ने कहा कि योद्धा के रूप में 40 वर्षों तक भाजपा की सेवा की और आज तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को शामिल करने के लिए मुझे पार्टी के अध्यक्ष पद से हटने के लिए कहा गया है।

नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की। इसमें कुछ पुराने नामों को बरकरार रखते हुए नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के बीच जुड़ाव के लिहाज से पार्टी में अहम सांगठनिक पद महासचिव का माना जाता है। नयी टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को जगह दी गयी है। 

हालांकि राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नए चेहरों को शामिल किया गया है। दुष्यंत कुमार गौतम, डी.पुरंदरेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया नए महासचिव होंगे। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूनम महाजन का स्थान लेंगे । पार्टी ने प्रवक्ताओं की अपनी सूची को भी विस्तारित किया है। अब इसमें 23 प्रवक्ताओं को स्थान दिया गया है। इसमें सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है और बाकी प्रवक्ता ‘मीडिया हेड’ होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।