1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी क्रिसमस की बधाई, प्रार्थना सभा में भी लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी क्रिसमस की बधाई, प्रार्थना सभा में भी लिया हिस्सा

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 25, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 06:00 pm IST

वेस्ट बंगाल की सीएम ने लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि, क्रिसमस आशा, प्रेम और एकजुटता का पर्व है। उन्होंने प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के मौके पर कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में ‘कैथेड्रल ऑफ मोस्ट होली रोजरी’ में मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि  क्रिसमस आशा, प्रेम और एकजुटता का त्योहार है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्रिसमस सभी गिले-शिकवे को दूर कर लोगों को एकता और भाईचारे की भावना से जोड़ता है। सीएम ममता बनर्जी के साथ कलकत्ता के आर्कबिशप थॉमस डिसूजा, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और शहर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा भी थे।

एक्स पर किया पोस्ट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'पर पोस्ट करते हुए कहा, " क्रिसमस आशा, प्रेम और एकजुटता का पर्व है। इस दौरान सभी गिले-शिकवे मिट जाते हैं और हम एकता और भाईचारे की भावना के साथ पर्व को मनाने के लिए एक साथ आते हैं। यह एक दूसरे को माफ करने, खुशियां बांटने और खुद को यह याद दिलाने का दिन है कि छोटी सी मदद से किसी की दुनिया को रोशन किया जा सकता है। तो आइए, हम उन लोगों के साथ इस दिन का जश्न मनाएं जो अकेले हैं और खुद को अलग-थलग महसूस करते हैं। क्रिसमस की खुशी को हर कोने में पहुंचाएं। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं!"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। साथ उन्होंनो उम्मीद जताई कि दुनिया भर में "विश्वास और क्षमा की ताकत" मजबूत होगी तथा लोग एक-दूसरे के करीब आएंगे। उन्होंने कहा, "इस पवित्र दिन को मनाते हुए, आइए हम ईसा मसीह के प्रेम और सद्भाव के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। भाईचारे और सभी के कल्याण की उनकी शिक्षाएं एक बेहतर दुनिया का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। यह त्योहार हमें एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।" (input with PTI)

ये भी पढ़ें- सड़क पर बनी सीधी और टूटी सफेद या पीली लाइन का क्या मतलब होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।