1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में Coronavirus के 371 नए केस, 8 और लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में Coronavirus के 371 नए केस, 8 और लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 08:46 pm IST,  Updated : May 31, 2020 08:46 pm IST

पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस के 371 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5501 हो गई। राज्य में 8 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल में Coronavirus के 371 नए केस, 8 और लोगों की मौत- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में Coronavirus के 371 नए केस, 8 और लोगों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस के 371 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5501 हो गई। राज्य में 8 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। इन मौतों के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 245 हो गई जबकि कोरोना वायरस के साथ अन्य बिमारियां होने के कारण मरने वालों की संख्या 72 है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

मीडिया बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में रविवार को 187 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों की संख्या 1970 से बढ़कर 2157 हो गई। ऐसे में अभी पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के कुल 3027 संक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज जारी है। यह आंकड़ा शनिवार को 2851 था। मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, यहां मरीजों के डिस्चार्ज होने की दर 39.21 फीसदी है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में नए मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा मरीज कोलकाता के हैं। कोलकाता में 72 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य की राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2125 हो गई। यहां शनिवार को 80 नए मामले सामने आए थे और कुल मामलों की संख्या 2053 थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 2,03,751 कोरोना वायरस के टेस्ट हुए है। इनमें से 9,354 टेस्ट रविवार को किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।