1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Darjeeling Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट पर कौन जीत रहा है? यहां देखें रिजल्ट

Darjeeling Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट पर कौन जीत रहा है? यहां देखें रिजल्ट

 Published : May 04, 2026 08:01 am IST,  Updated : May 05, 2026 02:29 pm IST

Darjeeling Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग विधानसभा सीट पर चुनाव के परिणाम सोमवार 4 मई को सामने आ गए हैं। आइए जानते हैें कि यहां कौन जीता है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

Darjeeling Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। आपको बता दें कि बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए 2 फेज में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग कराई गई थी। आज सोमवार 4 मई को इस चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में दार्जिलिंग विधानसभा सीट भी काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कौन सी पार्टी ने जीत हासिल की है।

कौन-कौन थे उम्मीदवार?

दार्जिलिंग विधानसभा सीट पर कुल 6 राजनीतिक दलों के और निर्दलीय तौर पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से मुख्य मुकाबला तीन दलों के बीच है जो कि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा और कांग्रेस के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से नोमान राय को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा की ओर से बिजॉय कुमार राय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने मधप राय को प्रत्याशी बनाया है।

किसे मिली जीत?

दार्जिलिंग सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नोमन राय ने जीत हासिल की है। नोमन राय को 62076 मिले और उन्होंने 6057 वोटों से ये चुनाव जीता। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के बिजॉय कुमार राय रहे जिन्हें 56019 वोट मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार अजय लुकास एडवर्ड्स रहे जिन्हें 48635 वोट हासिल हुए।

पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग कराई गई थी। अब 4 मई को राज्य की अन्य 293 सीटों के साथ ही दार्जिलिंग के भी चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि दार्जिलिंग विधानसभा सीट 2019 के उपचुनाव में भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।