कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड पर ईद की नमाज नहीं होगी। इस बार नमाज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी। राज्य में सरकार बदलने के बाद आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कहा गया है कि सड़कों पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा।
Related Stories
राज्य सरकार की उसी पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार की ईद की नमाज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नमाज की तैयारियां भी सुबह से ही शुरू हो गई हैं।
बकरीद पर एक दिन की छुट्टी होगी
इससे पहले ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर सरकारी छुट्टी को लेकर भी बड़ा बदलाव सामने आया था। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर केवल 28 मई (गुरुवार) को ही सरकारी छुट्टी रहेगी और 29 मई को सभी सरकारी दफ्तर और संस्थान खुलेंगे। बता दें कि ममता सरकार के दौरान बकरीद पर पहले 2 दिन की छुट्टी का प्रावधान था।
कब मनाई जाएगी बकरीद
बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहते हैं। इस दिन बकरे की कुर्बानी होती है और उसके मांस को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। पहला भाग रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए, दूसरा हिस्सा गरीब, जरूरतमंदों के लिए और तीसरा भाग परिवार के लिए होता है। जुल हिज्जा की शुरुआत चांद दिखाई देने के बाद होती है और बकरीद का त्यौहार चांद दिखने के 10वें दिन मनाया जाता है। इस बार भारत में बकरीद 28 मई 2026 को मनाई जाएगी।
इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी नमाज को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि बकरीद के दिन किसी भी हालत में खुले में नमाज नहीं होगी। नमाज मस्जिद परिसर में पढ़ी जाए और खुले में किसी तरह की कुर्बानी नहीं हो, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी और बकरीद का त्यौहार पुरानी परंपरा से मनाया जाए। इस दौरान साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।