1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Election 2026: सोनारपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव पर भाजपा और टीएमसी ने झोंकी ताकत, कौन मारेगा बाजी?

West Bengal Election 2026: सोनारपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव पर भाजपा और टीएमसी ने झोंकी ताकत, कौन मारेगा बाजी?

 Published : Mar 11, 2026 05:12 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 05:12 pm IST

सोनारपुर दक्षिण पश्चिम बंगाल की प्रमुख विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर फिलहाल तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है।

सोनारपुर दक्षिण विधानसभा (पश्चिम बंगाल)- India TV Hindi
सोनारपुर दक्षिण विधानसभा (पश्चिम बंगाल) Image Source : INDIA TV

West Bengal Election 2026:  सोनारपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की इस महत्वपूर्ण सीट पर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। दक्षिण 24 परगना जिले के राजपुर-सोनारपुर क्षेत्र में स्थित यह विधानसभा सीट (नंबर 147) कोलकाता के उपनगरीय इलाके में आती है और जादवपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 

2021 में किसकी हुई थी जीत

2021 के चुनाव में यहां से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) ने भाजपा की अंजना बसु को 26,181 वोटों से हराया था। टीएमसी यहां मजबूत स्थिति में है और लवली मैत्रा फिर से मैदान में उतर सकती हैं, क्योंकि पार्टी ने उन्हें 2021 में जीत दिलाई थी। भाजपा इस बार सीट वापस जीतने के लिए जोरदार तैयारी कर रही है और स्थानीय मुद्दों जैसे विकास, बेरोजगारी और बुनियादी ढांचे पर फोकस कर रही है। कांग्रेस और वामपंथी दल भी सक्रिय हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला टीएमसी-भाजपा के बीच ही दिख रहा है।

2021 के विधनासभा चुनाव में किसे मिले कितने वोट

उम्मीदवार                                              पार्टी                               वोट

  1. लवली ओझा (विजेता)                          टीएमसी                      1,09,222 
  2. अंजना बसु                                           बीजेपी                          83,086
  3. शुभम बनर्जी                                        सीपीआई                       83,041

2026 का क्या है समीकरण

वर्तमान में विभिन्न पार्टियों की ओर से 2026 के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दल नामांकन से पहले सर्वे और टिकट वितरण की प्रक्रिया में जुटे हैं। क्षेत्र में शहरी-ग्रामीण मिश्रित आबादी है, जहां रोजगार, शिक्षा और जल निकासी जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फरवरी 2026 में किया है। यह सीट राज्य की राजनीति में निर्णायक साबित हो सकती है, क्योंकि टीएमसी अपनी सत्ता बचाने और भाजपा विपक्षी ताकत बढ़ाने की कोशिश में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।