1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचीं CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचीं CM ममता बनर्जी

 Published : Apr 21, 2025 03:20 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 05:25 pm IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को तबीयत बिगड़ने के बाद कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनसे मिलने पहुंचीं हैं।

अस्पताल में गवर्नर से मिलीं ममता बनर्जी।- India TV Hindi
अस्पताल में गवर्नर से मिलीं ममता बनर्जी। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तबीयत बिगड़ गई है। सीवी आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अस्पताल में जाकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की है और उनका हालचाल जाना है। सीएम ममता ने राज्यपाल का हेल्थ अपडेट भी दिया है।

राज्यपाल के हार्ट में ब्लॉकेज- अस्पताल सूत्र

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को तबीयत बिगड़ने और सीने में दर्द की शिकायत थी। अस्वस्थ महसूस होने के बाद राज्यपाल को राज्य के कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल बोस के हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या सामने आई है।

CM ममता ने क्या बताया?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कमांड अस्पताल में जाकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना है। सीएम ममता ने कहा- "मैं राज्यपाल से मिलने गई थी। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" जानकारी के मुताबिक, सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस को कमांड अस्पताल से कोलकाता के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

राज्यपाल ने किया था मुर्शिदाबाद

राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान, सुती और जंगीपुर में अन्य हिंसा प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया था। इससे पहले राज्यपाल बोस ने मालदा का दौरा किया था और मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों से भागकर एक अस्थायी शरणार्थी शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की थी। (रिपोर्ट: ओंकार सरकार)

ये भी पढ़ें- 'ये सब ममता बनर्जी करा रही हैं', मुर्शिदाबाद हिंसा पर भड़के दिलीप घोष, जानिए और क्या-क्या बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।