1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 2,278 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 2,278 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2020 11:15 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 11:15 pm IST

पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,278 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 42,487 हो गई।

West Bengal Kolkata coronavirus cases death toll latest update news- India TV Hindi
West Bengal Kolkata coronavirus cases death toll latest update news Image Source : FILE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,278 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 42,487 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में रविवार को इस घातक वायरस के कारण 36 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,112 तक पहुंच गई। कोलकाता में सबसे अधिक 15 मरीजों की मौत हुयी जबकि उत्तरी 24 परगना में नौ, हुगली में चार, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में तीन-तीन, पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में एक-एक मौत हुई। बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 16,492 मरीजों का इलाज चल रहा है वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 1,344 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।