पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी इस वक्त सबसे मुश्किल घड़ी का सामना कर रही हैं। 28 साल पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक हार से टूट गई है। पार्टी के 80 में 60 विधायकों ने अगल रास्ता चुन लिया है। बागी गुट को विधानसभा स्पीकर से मान्यता भी मिल गई है। पूरे बागी गुट को ऋतब्रत बनर्जी लीड कर रहे हैं जिनके खिलाफ TMC ने 2 दिन पहले एक्शन लिया था। अब उसी प्लेयर ममता बनर्जी के साथ सबसे बड़ा सियासी खेला कर दिया है। इस बीच टीएमसी में ममता बनर्जी के कई करीबी नेता उनका साथ छोड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अब कृष्णा चक्रवर्ती ने बिधाननगर म्युनिसिपैलिटी के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है।
क्यों दिया इस्तीफा?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी की करीबी माने जाने वाली नेता कृष्णा चक्रवर्ती ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मेयर पद से इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी के एक और करीबी नेता फिरहाद हकीम ने भी बुधवार को कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2018 से ही कोलकाता के मेयर पद पर थे।
ऋतब्रत बनर्जी ने तोड़ी TMC
तृणमूल कांग्रेस के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने ही ममता बनर्जी के साथ सबसे बड़ा सियासी खेला कर दिया है। एक वक्त में ममता बनर्जी के सबसे करीबी और वफादार लीडरों में ऋतब्रत बनर्जी टॉप पर थे। पूरा विवाद शुरू हुआ नेता विपक्ष चुनने के प्रस्ताव पर फर्जी साइन के आरोपों से। सवाल उठाने पर ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से बाहर कर दिया गया। फिर ऋतब्रत ने 2 दिन के अंदर पूरी पार्टी तोड़ दी। ऋतब्रत ने 58 विधायकों यानी दो-तिहाई से ज्यादा का सपोर्ट लेकर ममता बनर्जी को उनके राजनीतिक करियर का सबसे बुरा दिन दिखा दिया।
17 मुस्लिम विधायकों ने दिया ममता को झटका
आपको बता दें कि टीएमसी के टूटने की सबसे बड़ी वजह अभिषेक बनर्जी को माना जा रहा है। टीएमसी विधायक अरुनवा सेन ने कहा है कि उन्हें अभिषेक के डिक्टेटरशिप से दिक्कत है। ममता दीदी आज भी उनकी लीडर हैं लेकिन अभिषेक से ज्यादातर विधायक नाखुश हैं। TMC में बगावत हुई तो टीएमसी को सबसे बड़ा झटका मुस्लिम विधायकों ने दिया। जो मुस्लिम विधायक ममता बनर्जी की ताकत माने जाते थे, उनमें से 17 सीटिंग विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया और ऋतब्रत के साथ चले गए। उन्हीं में से एक विधायक अखरुज्जमा को ऋतब्रत ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्हें चीफ व्हिप बनाया है।
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को लगा एक के बाद एक झटका, अब करीबी फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दिया इस्तीफा