1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. CM शुभेंदु की बैठक में पहुंच गए TMC के 18 विधायक, सामने आ गई लिस्ट, इधर ममता बनर्जी ने भी उठा लिया बड़ा कदम

CM शुभेंदु की बैठक में पहुंच गए TMC के 18 विधायक, सामने आ गई लिस्ट, इधर ममता बनर्जी ने भी उठा लिया बड़ा कदम

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 03, 2026 03:14 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 07:50 pm IST

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर टूट का खतरा मंडरा रहा है। CM शुभेंदु की बैठक में TMC के 18 विधायक शामिल हुए हैं। इन विधायकों की लिस्ट भी सामने आ गई है। दूसरी ओर ममती बनर्जी ने भी पार्टी को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

suvendu adhikari tmc mla- India TV Hindi
टीएमसी में टूट की बढ़ी आशंका। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर टूट का खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, बंगाल चुनाव में हार के बाद से टीएमसी में अभिषेक बनर्जी का विरोध जारी है। जिन दो विधायकों को ममता ने सोमवार को पार्टी से निकाला अब उन्हीं के नेतृत्व नें नई टीएमसी बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि TMC से निष्कासित 2 विधायकों ने खुद को असली TMC बताते हुए अपने साथ 50 से ज्यादा MLA होने का दावा किया है तो दावेदारी विपक्ष के नेता के पद और चुनाव चिन्ह पर भी की जा रही है। इधर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को हावड़ा और साउथ 24 परगना की एडमिनिस्ट्रेटिव मीटिंग बुलाई जिसमें तृणमूल के 18 विधायक शामिल हुए हैं।

CM की बैठक में कौन से विधायक शामिल हुए?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा बुलाई गई कोलकाता, हावड़ा और साउथ 24 परगना की एडमिनिस्ट्रेटिव मीटिंग में अब तक शामिल हुए तृणमूल विधायक की लिस्ट सामने आ गई है।

1) जावेद खान

2) फिरहाद हकीम

3) नयना दास बनर्जी

4) कुणाल घोष

5) रीताब्रत बनर्जी

6) संदीपन साहा

7) अशोक देव

8) अरुणाभा सेन

9) समीर पांजा

10) प्रिया पाल

11) गुलशन मल्लिक

12) तपस मैती

13) नीलिमा मिस्त्री

14) अब्दुल खालेक मोल्लाह

15) बहारुल इस्लाम

16) परेशराम दास

17) जॉयदेव हलदर

18) समीर जाना

ममता बनर्जी ने उठाया बड़ा कदम

दूसरी ओर टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने भी बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पार्टी की सभी कमेटियां और संगठन को भंग कर दिया है। TMC ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- "काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सभी समितियां और इसके सभी सहयोगी संगठन तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए जाएंगे। पार्टी हर स्तर पर व्यापक आत्मनिरीक्षण, प्रदर्शन समीक्षा और संगठनात्मक मूल्यांकन करेगी। इस मूल्यांकन के परिणाम के आधार पर, मूल संगठन और सभी सहयोगी संगठनों की संगठनात्मक संरचना का पुनर्गठन किया जाएगा और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी। पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों का नए जोश और दृढ़ संकल्प के साथ सामना करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

क्यों उठ रही टूट की अटकलें?

सामने आई जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने TMC के 50 विधायकों के साथ की सीक्रेट मीटिंग की है। वहीं, पार्टी के पूर्व नेता रिजू दत्ता ने किया दावा दो तिहाई विधायकों ने पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है। रिजु दत्ता ने भी दावा किया है कि बंगाल में टीएमसी का वही हाल होगा जो महाराष्ट्र में शिवसेना का हुआ था। इधर मंत्री तापस रॉय ने टीएमसी की टूट की अटकलों को सही ठहराया है।

ये भी पढ़ें- ममता या अभिषेक बनर्जी किससे नाराज हैं बागी विधायक? जानें तीन बड़े दावे और मांग

टीएमसी के बागी विधायकों की लिस्ट आई सामने, कई मुस्लिम MLAs ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।