1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले PM मोदी, जान गंवाने वाले 300 लोगों की याद में बना स्मारक

पश्चिम बंगाल: हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले PM मोदी, जान गंवाने वाले 300 लोगों की याद में बना स्मारक

 Reported By: Devendra Parashar,  Abhay Parashar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 09, 2026 02:59 pm IST,  Updated : May 09, 2026 02:59 pm IST

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीएम मोदी ने राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की है।

PM Modi- India TV Hindi
हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले पीएम Image Source : REPORTER INPUT

कोलकाता: बिग्रेड परेड ग्राउंड में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था। इस समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली और 5 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं देबासिस मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजनों से मुलाकात भी की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

बीजेपी ने इस तरह ये साफ संदेश दिया है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 

जान गंवाने वाले लोगों की याद में बनाया गया स्मारक

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले 300 लोगों के नाम एक स्मारक में लिखे गए हैं। जान गंवाने वाले लोगों के नाम लिखकर और उन्हें सम्मान-पहचान देकर पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि आने वाले समय में हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और मृतकों के परिजनों को इंसाफ दिया जाएगा। ये स्मारक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में स्थापित किया गया है।

स्मारक में सबके नाम और उनके इलाकों के नाम लिखे गए हैं। ये नाम बांग्ला में लिखे गए हैं। हालांकि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें शुभेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ का नाम नहीं है। बीजेपी के लोगों के मुताबिक,वो वायुसेना में थे, बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर नहीं। वह शुभेंदु के पर्सनल पीए थे।

पीएम मोदी ने इन नामों के सामने शपथ ग्रहण से पहले फूल अर्पित किए थे और श्रद्धांजलि दी थी। इन लोगों ने बीजेपी की सरकार बंगाल में बने, इस दिन के लिए अलग-अलग हिंसाओं में अपनी जान गंवा दी थी। लोगों का कहना है कि आज खुशी भी है भाजपा सरकार आने की और दुख भी है अपने लोगों को खोने का। 

स्मारक के स्टेज पर जय श्री राम के नारे भी लगाए गए और कहा गया कि सनातन को खत्म करने की कोशिश हुई। हम हिन्दू हैं। सबका साथ, सबका विकास भी होगा और गुनहगारों का हिसाब भी होगा। लोगों ने बताया कि हर बार टीएमसी की जीत के बाद हिंसा होती थी,  इस बार बीजेपी की जीत के बाद भी हिंसा की कोशिश हुई। शुभेंदु के पीए की हत्या की गई। लोगों का कहना है कि घात लगाकर प्लानिंग करके मारा गया। पुलिस जांच कर रही है, सबका हिसाब होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।