1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर ‘Meme’ बनाने वाले YouTuber को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर ‘Meme’ बनाने वाले YouTuber को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Published : Sep 27, 2022 11:35 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 11:35 pm IST

एक सप्ताह पहले दक्षिण कोलकाता के तराताला थाने में 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने ‘यूट्यूबर’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

Mamata Banerjee Memes News, Mamata Banerjee Memes, Mamata Banerjee Meme- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। Image Source : PTI

Highlights

  • यूट्यूबर तुहिन मंडल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • पुलिस ऐसे मामलों में 7 और कंटेंट क्रिएटर्स की तलाश कर रही है।
  • ममता के खिलाफ कार्टून वगैरह बनाने पर पहले भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

Mamata Banerjee Memes News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर आपत्तिजनक ‘मीम्स’ बनाने के आरोप में मंगलवार को नदिया जिले से 29 वर्षीय एक ‘YouTuber’ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘YouTuber’ तुहिन मंडल को कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा के अधिकारियों ने ताहेरपुर थाना क्षेत्र के बापूजीनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। एक सप्ताह पहले दक्षिण कोलकाता के तराताला थाने में 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने ‘यूट्यूबर’ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

‘मीम्स से हिंसा भड़क सकती है’

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के उद्देश्य से उनके भाषणों के कुछ हिस्सों को संपादित कर कथित भड़काऊ, अपमानजनक मीम्स बनाये। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस तरह के कृत्य हिंसा भड़काने का कारण बन सकते हैं, जिससे प्रदेश में शांति भंग हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने कम से कम 7 अन्य ‘कंटेंट क्रिएटर्स’ को भी नामजद किया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Mamata Banerjee Memes News, Mamata Banerjee Memes, Mamata Banerjee Meme
Image Source : PTIममता पर कार्टून बनाना पहले भी लोगों को महंगा पड़ा है।

कार्टून बनाने के लिए गिरफ्तारी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी का कार्टून बनाने पर और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लिखने के चलते कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 2014 में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मच्छलंदपुर में ममता का कथित तौर पर कार्टून वाला पोस्टर लगाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। 

और भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
कुछ साल पहले एक प्रोफेसर को ममता का कार्टून बनाकर इंटरनेट पर डालने के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी। 2014 में ही पश्चिम बंगाल पुलिस ने जानकीनगर गांव के 25 वर्षीय बापी पाल की ममता के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तारी हो गई थी। गोवा के ब्लॉगर रोड्डुर रॉय को इसी साल जून में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ फेसबुक पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब सबसे ताजा मामला यूट्यूबर तुहिन का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।