1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. केन्या में मस्जिद ढहने से 10 व्यक्तियों की मौत

केन्या में मस्जिद ढहने से 10 व्यक्तियों की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 09:12 am IST,  Updated : May 13, 2015 09:12 am IST

नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी में एक मलिन बस्ती में स्थित एक मस्जिद के भारी बारिश के कारण ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। आपातका सेवा विभाग ने मंगलवार

केन्या में मस्जिद...- India TV Hindi
केन्या में मस्जिद ढहने से 10 व्यक्तियों की मौत

नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी में एक मलिन बस्ती में स्थित एक मस्जिद के भारी बारिश के कारण ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। आपातका सेवा विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, आपातका सेवा विभाग ने मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया है।

मस्जिद से लगी एक दीवार भारी बारिश के कारण गिर गई।

इस मलिन बस्ती में इमारतें घटिया गुणवत्ता की सामग्रियों से बनी हैं। भारी बारिश के कारण केन्या की राजधानी में सोमवार रात कई मार्ग जलमग्न रहे और परिवहन के योग्य नहीं थे तथा कई इमारतों में पानी भर गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश