1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इराक बम धमाका में 10 लोग मरे और 20 गंभीर रूप से घायल

इराक बम धमाका में 10 लोग मरे और 20 गंभीर रूप से घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2015 05:48 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 05:48 pm IST

बगदाद:  बगदाद में हुए बम धमाके में 10 लोगों की मौत और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आतंकियों ने कार में बम लगा कर घटना को अंजाम दिया है। अब तक

इराक बम धमाका में 10 लोग...- India TV Hindi
इराक बम धमाका में 10 लोग मरे और 20 गंभीर रूप से घायल

बगदाद:  बगदाद में हुए बम धमाके में 10 लोगों की मौत और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आतंकियों ने कार में बम लगा कर घटना को अंजाम दिया है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है हालांकि ईराकी अधिकारियों ने अपना नाम गुप्‍त रखने की  शर्त पर यह जानकारी दी है कि पिछले पांच महीनों से आतंकी संगठन आईएस इस तरह के हमलों की जिम्‍मेदारी लेता रहा है।

स्‍थानीय बाजार से जुड़े भीड़ भरे क्षेत्र में कार  बम विस्‍फोट होने से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। बम विस्‍फोट से हुए नुकसान की बात करें तो बाजार में मौजूद कई दुकानों के शीशे टूटने के साथ ही आसपास खड़ी कई कारें जलकर राख हो गईं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश