1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील में 10 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया

ब्राजील में 10 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया

 Written By: PTI
 Published : Jul 19, 2015 08:52 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 08:52 pm IST

वाशिंगटन: ब्राजील में एक चौंकाने वाली घटना में 10 वर्षीय एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। लड़की ने स्कूल में पेट में दर्द होने की शिकायत की जिसके बाद उसके शिक्षक उसे अस्पताल

ब्राजील में 10 वर्षीय...- India TV Hindi
ब्राजील में 10 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया

वाशिंगटन: ब्राजील में एक चौंकाने वाली घटना में 10 वर्षीय एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है।

लड़की ने स्कूल में पेट में दर्द होने की शिकायत की जिसके बाद उसके शिक्षक उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने कहा कि यह दर्द प्रसव पीड़ा है।

चिकित्सकों ने जांच में पाया कि दक्षिणपूर्वी ब्राजील की स्कूली लड़की सात महीने की गर्भवती है।

मेट्रो.को.यूके ने बताया कि लड़की की कम आयु के बावजूद गत सप्ताह उसने सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया।

यह माना जा रहा है कि लड़की तब गर्भवती हुई जब उसके 40 वर्षीय सौतेले पिता ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। सौतेले पिता पर एक बच्ची से बलात्कार और अवैध हथियार रखने का आरोप लगाया गया है।

लड़की के पिता ने कहा कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि लड़की गर्भवती है और उसने यह गौर नहीं किया कि उसकी पुत्री का पेट सामान्य से अधिक बड़ा हो गया है।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसकी मां और भाई की हत्या कर देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश