1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

मिस्र में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2015 12:11 pm IST,  Updated : Jul 15, 2015 12:11 pm IST

काहिरा: दक्षिणी मिस्र के मेन्या प्रांत में एक वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। चिकित्सा सूत्रों ने

मिस्र में सड़क...- India TV Hindi
मिस्र में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

काहिरा: दक्षिणी मिस्र के मेन्या प्रांत में एक वाहन के एक ट्रक से टकरा जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना कल उपरी मिस्र के मलावी शहर में हुई। एक सुरक्षा सू़त्र ने बताया कि पीडि़तों को मलावी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

वाहनों और सड़कों की खराब स्थिति और गाड़ी चलाने में लापरवाही बरती जाने के कारण मिस्र दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र को सड़क दुर्घटनाओं के मामले में विश्व का दसवां सबसे खराब देश करार दिया है। हालांकि उसकी स्थिति भारत, चीन और अमेरिका के बाद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश