1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पेरू: ट्रक खाई में गिरा, 17 की मौत

पेरू: ट्रक खाई में गिरा, 17 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 09, 2015 09:58 am IST,  Updated : Jun 09, 2015 10:03 am IST

लीमा: पेरू के अमेजन क्षेत्र में एक यात्री ट्रक 150 मीटर ऊंचे चट्टान से टकराकर खाई में गिर गया। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए। अधिकारी इस

पेरू: ट्रक खाई में...- India TV Hindi
पेरू: ट्रक खाई में गिरा, 17 की मौत

लीमा: पेरू के अमेजन क्षेत्र में एक यात्री ट्रक 150 मीटर ऊंचे चट्टान से टकराकर खाई में गिर गया। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ट्रक को सवारी वाहन के रूप क्यों इस्तेमाल किया गया था?

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा रविवार को उत्तर-मध्य हुआनुको क्षेत्र में हुआ, जब कहुआह कस्बे में एक ट्रक अपने लेन से हटकर चट्टान से जा टकराया और उसके बाद खाई में जा गिरा।

राजमार्ग पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसे के वक्त ट्रक में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से करीब 12 सेसार वाल्लेजो पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी थे, जो स्कूल की परेड में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

हादसे में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत चिंताजनक है और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि ट्रक को सवारी वाहन के रूप क्यों इस्तेमाल किया गया था?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश