1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मदीना समेत सऊदी अरब पर हुए हमलों के मामले में 19 लोग गिरफ्तार

मदीना समेत सऊदी अरब पर हुए हमलों के मामले में 19 लोग गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2016 10:39 am IST,  Updated : Jul 08, 2016 10:39 am IST

सऊदी अरब पर सोमवार को हुए आत्मघाती हमलों के संबंध में 12 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक हमला मदीना शहर में इस्लाम के दूसरे सबसे पवित्र स्थल के निकट हुआ था।

saudi attack- India TV Hindi
saudi attack

रियाद: सऊदी अरब पर सोमवार को हुए आत्मघाती हमलों के संबंध में 12 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक हमला मदीना शहर में इस्लाम के दूसरे सबसे पवित्र स्थल के निकट हुआ था। सउदी अरब के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि मदीना के कातिफ में एक शिया मस्जिद और पश्चिमी जेद्दाह में हुए हमलों में सात लोगों की मौत हुई और दो अन्य लोग घायल हुए है।

मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि 26 वर्षीय सऊदी व्यक्ति नायर मुस्लिम हम्माद अल बलावी की पहचान मदीना हमले के साजिशकर्ता के रूप में की गई है। उसका नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का इतिहास रहा है। मदीना में मस्जिद-ए-नबवी के निकट हुए विस्फोट में चार लोग मारे गए थे।

मंत्रालय ने पूर्व में बताया था कि शिया बहुल कातिफ में एक अन्य आत्मघाती हमले के बाद तीन लोगों के अंग मिले थे। जेद्दा हमले में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। सोमवार को हुए हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश